{"_id":"6afc3754b733d9c47b0f90a0","slug":"55-year-old-babulal-nirmalkar-found-dead-in-kholar-river-purena-went-bathing-police-sent-body-for-postmortem-korba-news-c-1-1-noi1487-4942884-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: नहाने के लिए घर से निकले 55 वर्षीय बाबूलाल, खोलार नदी में मिला शव; मौत की वजह पर सस्पेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: नहाने के लिए घर से निकले 55 वर्षीय बाबूलाल, खोलार नदी में मिला शव; मौत की वजह पर सस्पेंस
Tue, 17 Nov 2026 05:45 PM IST
कोरबा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 05:45 PM IST
सार
खोलार नदी में 55 वर्षीय बाबूलाल निर्मलकर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वह मंगलवार को नहाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। नदी किनारे उनके कपड़े और अन्य सामान मिले हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
नदी में मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव,नहाने गया था बाबूलाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा जिले में बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम पुरेना स्थित खोलार नदी में एक व्यक्ति का शव मिला है। मंगलवार को 55 वर्षीय बाबूलाल निर्मलकर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बाबूलाल निर्मलकर, पिता घासीराम निर्मलकर, निवासी ग्राम पुरेना के रूप में हुई है।
संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बाबूलाल मंगलवार को नहाने के लिए घर से खोलार नदी गया था। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहा था, ऐसा बताया जा रहा है। दोपहर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसी दौरान मवेशी चराने गए कुछ ग्रामीणों ने नदी में शव देखा।
ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वार्ड पार्षद पति शिवरतन को दी। शिवरतन ने बांकीमोंगरा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी राम कुमार साव पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और पंचनामा कार्रवाई की।
विज्ञापन
घटनास्थल से मिले सामान
पुलिस को नदी किनारे मृतक के कपड़े, हाफ पैंट और गमछा मिला है। वहां एक लाठी, गुड़ाखू की डिब्बी और हरे रंग का निरमा साबुन भी मिला। एक छोटी तेल की डिब्बी भी घटनास्थल से बरामद हुई। मृतक के हाथ में गोल्डन रंग की घड़ी भी पहनी हुई थी। सामान को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि वह नहाने के दौरान हादसे का शिकार हुआ।
मौत के कारणों की जांच
फिलहाल व्यक्ति की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। आशंका है कि अस्वस्थ होने के कारण नहाते समय तबीयत बिगड़ने से डूबने से मौत हुई होगी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।