{"_id":"6afc450506d3d0dfed0f395e","slug":"accusation-of-luring-a-young-woman-to-a-house-beating-her-and-holding-her-captive-in-a-room-at-a-friends-place-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-156753-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: युवती को घर बुलाकर पीटने, दोस्त के घर कमरे में बंधक बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: युवती को घर बुलाकर पीटने, दोस्त के घर कमरे में बंधक बनाने का आरोप
Tue, 17 Nov 2026 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Tue, 17 Nov 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
पथरी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। थाना क्षेत्र में एक युवती को घर बुलाकर मारपीट करने और इसके बाद दोस्त के घर ले जाकर रातभर कमरे में बंधक बनाने का मामला सामने आया है। युवती ने एक युवक व उसके परिवार के सदस्यों और एक अन्य व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार, इक्कड़ कलां निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शुभम को पिछले आठ साल से जानती है। आरोप है कि 14 नवंबर को शुभम ने उसे घर के बाहर बुलाया और अपने घर ले गया। वहां शुभम, ललित, सागर और शुभम की मां ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट करने के बाद वह उसे सराय स्थित अपने दोस्त आशीष के घर ले गए। वहां एक कमरे में रातभर बंधक बनाकर रखा।
आरोप है कि शुभम और उसके परिवार के लोगों ने घटना के बारे में किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वहां से निकलकर वह घर पहुंची और फिर पुलिस को शिकायत दी। सीओ संजय चौहान ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।