{"_id":"6afc449790cbd456ec037c9f","slug":"allegations-of-seizing-property-by-declaring-a-living-elderly-woman-dead-on-paper-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-156754-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: जिंदा वृद्ध महिला को कागजों में मृत दिखा संपत्ति हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: जिंदा वृद्ध महिला को कागजों में मृत दिखा संपत्ति हड़पने का आरोप
Tue, 17 Nov 2026 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Tue, 17 Nov 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
लक्सर निवासी ग्रामीण ने एसएसपी से की शिकायत, कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। लक्सर के महाराजपुर कलां गांव में एक जीवित वृद्ध महिला को राजस्व अभिलेखों में मृत दर्शाकर उनकी संपत्ति अपने नाम दर्ज कराने का मामला सामने आया है।
एक व्यक्ति ने मामले में एसएसपी को शिकायत भेजकर चार लोगों सहित संबंधित राजस्व अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। नेशनल पब्लिक ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्णकांत के माध्यम से धीरजपाल निवासी लक्सर के महाराजपुर कलां गांव ने एसएसपी को शिकायत भेजी।
उन्होंने बताया कि चार लोगों ने फर्जी मृत्यु सूचना और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर गांव की बाला को मृत दर्शा दिया। नामांतरण बही में सात दिसंबर 2017 को दो लोगों के नाम वारिस के रूप में दर्ज कर दिए गए जबकि बाला उस समय भी जीवित थीं।
विज्ञापन
धीरजपाल ने बताया कि उनकी शिकायत पर 20 अप्रैल 2022 को राजस्व उपनिरीक्षक ने जांच की थी। जांच आख्या में बाला के जीवित होने की पुष्टि की गई थी। इसके बावजूद मामले में कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने 14 नवंबर को लक्सर कोतवाली में भी शिकायत दी थी। अब एसएसपी से एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।