{"_id":"56dc2f214f1c1b4e3f8b456d","slug":"student-kidnap-and-cutted-his-beared","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को नशीला पदार्थ पिलाकर काटी दाढ़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र को नशीला पदार्थ पिलाकर काटी दाढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 06 Mar 2016 06:52 PM IST
विज्ञापन
kidnapping
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के धौज चौकी क्षेत्र में रहने वाले एक विशेष धार्मिक समुदाय के छात्र ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर उसे पीटने और दाढ़ी काटने का आरोप लगाते हुए पुलिस में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित छात्र के मुताबिक वह 26 फरवरी को घर से फतेहपुर तगा जाने के लिए निकला था। अलफला कॉलेज के पास पहुंचा था कि पीछे से एक चार पहिया वाहन में चार-पांच युवक आए और उसे पकड़कर गाड़ी में डाल लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि युवकों ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। बेहोशी में उसकी दाड़ी काट दी और पलवल में सदर थाना क्षेत्र में फेक कर भाग गए। होश आने पर वह किसी तरह अपने घर वापस पहुंचा।
विज्ञापन
एसएचओ सेक्टर 55 वरुण कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने, बंधक बनाने आदि धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।