गला दबाकर मार डाला पत्नी को!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के तिगरा गांव में वेस्ट बंगाल निवासी मानसी मैती (35) अपने पति और दो बच्चों के साथ किराये पर कमरा लेकर रहती थी।
वो आसपास की कोठियों और घरों में कामकाज करके पेट पालती थी। बीती शाम महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कहा जा रहा है कि महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई है।
पर उसका शव ऐसी हालत में पड़ा था कि कहना मुश्किल है कि ये सुसाइड है या हत्या। ऐसा इसलिए कि उसकी लाश बिस्तर पर पड़ी थी और ऊपर से साड़ी का फंदा भी लटक रहा था।
तो क्या पति ने मारा मानसी को?
बीती शाम पुलिस को सूचना मिली कि व्यक्ति ने अपनी पत्नी को फंदे से लटकाकर फरार हो गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के लिए पहुंची।
पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि महिला का शव नीचे बिस्तर पर पड़ा हुआ है जहां ऊपर साड़ी से बना आधा फंदा भी लटक रहा है। महिला के गले पर निशान को देखते हुए पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है।
वारदात के बाद से मृतका का पति अपने दोनों बच्चों के साथ फरार है। वारदात के बाद सेक्टर-56 थाना पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो सामने आया कि दोनों में कई दिनों से अनबन थी लिहाजा पति ने गुस्से में आकर उसका गला दबा हत्या कर दी।
पड़ोसी ने पति के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
पुलिस की शुरूआती जांच में सामने है कि आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या के बाद उसे आत्महत्या दिखाने के लिए फंदा लटकाया था लेकिन वह मृतका को फंदे पर लटका नहीं पाया।
इस मामले में मकान मालिक बीरसिंह की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति पारीतोष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दिया है। इस मामले में पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
मामले की जांच कर रहे एसआई राजेश ने बताया कि आरोपी पति की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है जिसमें जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।