{"_id":"573e13e34f1c1b5758ac77f0","slug":"step-father-of-the-minor-daughter-was-raped-five-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेली नाबालिग बेटी से पांच साल से बाप कर रहा था दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सौतेली नाबालिग बेटी से पांच साल से बाप कर रहा था दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 20 May 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
रेप, सेक्स क्राइम
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कॉलोनी में रहने वाला प्रॉपर्टी डीलर सौतेली बेटी के साथ पांच साल से दुष्कर्म कर रहा था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने केस दर्ज करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार, पीड़िता कक्षा 8वीं की छात्रा बताई जाती है। उसकी मां ने दूसरी शादी की है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसका सौतेला पिता उस पर गलत निगाहें रखता था।
विज्ञापन
उसे अकेला पाकर छेड़छाड़ की और किसी को न बताने की धमकी दी। चुप रहने का फायदा उठाकर वह पांच साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। एक दिन छात्रा की मां ने आरोपी की करतूत देख ली। मां ने बेटी से पूछा तो उसने सारा घटनाक्रम बता दिया। इस पर महिला बेटी को लेकर थाना पहुंची और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने उसका मेडिकल कराने के साथ ही अदालत में बयान दर्ज कराया है।
विज्ञापन