{"_id":"b3fa3392f8d9a5cc3acf6f408a628c9e","slug":"son-shoots-his-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजा खोलने में देरी हुई, तो मां को गोली मार दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरवाजा खोलने में देरी हुई, तो मां को गोली मार दी
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 12 Feb 2014 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में सोमवार देर रात को एक हैरान कर देने वाला मामला सामाने आया। एक बेटे ने अपनी मां पर सिर्फ इसलिए गोली चला दी कि उसने दरवाजा खोलने में थोड़ी देर कर दी। मामला सेक्टर-10 थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
अपनी ही मां पर गोली चलाने वाला कोई और नहीं, कुख्यात गैंगेस्टर संदीप गाड़ौली का भाई कुलदीप गाड़ौली है। जानकारी के अनुसार उसने गाड़ी का हॉर्न कई बार बजाया। उसकी मां ने दरवाजा खोलने में थोड़ी देरी कर दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जैसे ही उसकी मां ने दरवाजा खोला गुस्से में कुलदीप ने उस पर गोली चला दी। इस हादसे में उसकी मां बाल-बाल बच गई। गोली की आवाज सुन मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 'हैलो! पापा, भाई ने मां को मार डाला'
इस गोली कांड के बाद मौके पर पहुंची सेक्टर-10 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी कुलदीप पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज है।
सोमवार देर रात जब कुलदीप अपनी गाड़ी में घर पहुंचा और घर का गेट खुलवाने के लिए उसने हॉर्न बजाया। कई बार ऐसा करने पर भी दरवाजा नहीं खुला।
पर जैसे की कुछ देर बाद उसकी मां ने दरवाजा खोला तो उसने गोली चला दी। खैर यह रहा कि गोली कुलदीप की मां को नहीं लगी। आरोपी कुलदीप मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: अदालत के दरवाजे पर कुख्यात जीता गुर्जर की हत्या
सेक्टर-10 थाना प्रभारी हंसराज ने बताया कि कुलदीप गैंगस्टर संदीप गाड़ौली का भाई है। भाई की तरह से उस पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने उसकी मां मूर्ति देवी के बयान पर केस दर्ज कर लिया है।