दिल्ली: बेटा बना हैवान, पहले मां का गला घोंटा फिर पेट्रोल डालकर जलाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी और फिर पेट्रोल डाल कर जला दिया। घटना देश की राजधानी दिल्ली की है। शाहबाद डेयरी इलाके में एक युवक ने प्रॉपर्टी के लिए मां की गला घोंटकर हत्या कर दी।
फिर शव को खेत में ले जाकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बुधवार को महिला का शव पुलिस को अधजली हालत में मिला था। पुलिस ने जांच के बाद महिला के बेटे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की पत्नी से भी पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को पुलिस को मेट्रो विहार स्थित एक पब्लिक स्कूल के पास खेत में महिला की अधजली लाश मिली।
महिला का चेहरा और शरीर के कई हिस्से जल चुके थे। मृत महिला की हाथ की उंगली से मिली एक अंगूठी से उसकी बेटी ने उसकी पहचान की गई। महिला की पहचान जमना के रूप में हुई।
बेटी ने भाई पर जताया हत्या का शक
महिला की बेटी ने अपने भाई अनिल पर हत्या करने का शक जताया। उसने बताया कि अनिल डेढ़ सौ गज के मकान पर कब्जा कर अपनी पत्नी और बेटे के साथ रह रहा है।
वह अपनी मां को पसंद नहीं करता था और उसे अक्सर जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने शक के आधार पर अनिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
अनिल ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। अनिल ने बताया कि बुधवार को उसकी मां मकान पर कब्जे को लेकर बातचीत करने आई थी। इसी दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में अनिल ने मां का गला घोंटकर हत्या कर दी।
फिर आधी रात को अपने बेटे की मदद से मां की लाश को बाइक से खेत पर ले गया और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। फिलहाल पुलिस आरोपी की पत्नी से पूछताछ कर रही है