फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   son killed his father and shot mother and told shocking facts about step mother in delhi

पिता की हत्या करने वाले ने अपनी सौतेली मां के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 23 May 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 May 2017 09:34 AM IST
सार

सौतेली मां को भी गोली मारकर किया जख्मी, पुलिस ने फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी पिता को प्लॉट उसके नाम नहीं करने पर दे रहा था जान से मारने की धमकी 
संपत्ति विवाद में बेटे ने पिता की गोली मारकर की हत्या
- सौतेली मां को भी गोली मारकर किया जख्मी, पुलिस ने फरार आरोपी को किया गिरफ्तार      
- आरोपी पिता को प्लॉट उसके नाम नहीं करने पर दे रहा था जान से मारने की धमकी             
         

विज्ञापन
son killed his father and shot mother and told shocking facts about step mother in delhi

विस्तार

बाबा हरिदास नगर इलाके में रविवार रात संपत्ति विवाद को लेकर एक युवक ने अपने पिता और सौतेली मां को गोली मार दी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान पिता की मौत हो गयी। जबकि महिला की हालत नाजुक बनी हुई। महिला के बेटे के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।             
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त नाहर सिंह (55) के रूप में हुई है। जबकि घायल महिला की पहचान सुमन (53) के तौर पर हुई है। नाहर सिंह सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त हुआ था। रविवार रात साढ़े सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि सैनिक एंक्लेव में एक युवक ने अपने पिता और सौतेली मां को गोली मार दी है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राव तुलाराम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान नाहर ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने सुमन की तबियत बिगडने के बाद उसे इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

son killed his father and shot mother and told shocking facts about step mother in delhi
मौके पर पुलिस को सुमन का बेटा दीपक मिला। उसने अपने बयान में बताया कि उसके पिता सोराज सिंह की आठ साल पहले देहांत हो गया था। इससे पूर्व से ही उसकी मां नाहर सिंह के साथ रहने लगी थी।

वह तीन भाई बहन है। पिता की मौत के बाद वह नाहर सिंह को अपना पिता मानने लगा। नाहर सिंह के दो बेटा और दो बेटी है। उनके बेटे दिगंबर और राहुल सैनिक एंक्लेव में रहते हैं।
दीपक के मुताबिक पांच छह साल से नाहर सिंह के दोनों बेटे उससे प्लॉट उनके नाम करने के लिए कह रहे थे।

नाहर सिंह ने उनसे कहा था कि  दीपक और सुरज की शादी हो जाने के बाद प्रॉपर्टी को बराबर-बराबर में बांट देगा लेकिन उसके बेटों ने नाहर सिंह और सुमन को जान से मारने की धमकी देते थे। रविवार शाम दिगंबर घर पहुंचा और नाहर से झगड़ा करने लगा लेकिन घर पर मौजूद लोगों ने मामला शांत करवा दिया।

डंडे से की पिटाई कर फरार

son killed his father and shot mother and told shocking facts about step mother in delhi

कुछ देर बाद दिगंबर वापस आया और उसने नाहर सिंह को गोली मार दी। सुमन जब बीच बचाव के लिए पहुंची तो दिगंबर ने उसे भी गोली मार दी। इसी दौरान दिगंबर का दोनों चाचा योगेंद्र और नागेंद्र भी वहां पहुंचे और सुमन को इसके लिए जिम्मेदार बताते हुए उसकी डंडे से पिटाई कर फरार हो गये।

दीपक के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर देर रात आरोपी दिगंबर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed