मरकर भी समाज को आईना दिखा गई रेप पीड़िता, पड़ोसी ने किया था दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्ष विहार इलाके में रेप पीड़िता एक युवती ने समाज के रवैये से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। फरवरी में पड़ोस के एक युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया था।
तभी से वह काफी परेशान रहती थी। मृतका के पास मिले सुइसाइड नोट में उसने दुष्कर्म के बाद समाज के रवैये का जिक्र करते हुए अपनी परेशानी लिखी है।
हालांकि अपनी मौत के लिए उसने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, मृतका सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा थी। फरवरी 2016 में पड़ोस में रहने वाले नैन सिंह नामक युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
मौत के लिए किसी को नहीं ठहराया जिम्मेदार
वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर नैन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बाद में वह जमानत पर छूटकर बाहर भी आ गया। इधर, घटना के बाद से पीड़िता काफी परेशान रहने लगी। उसे लोक-लाज और समाज का डर सताने लगा।
परिवार ने भी अपना मकान बेचने का मन बना लिया। इन बातों से पीड़िता ज्यादा परेशान हो गई। रविवार रात पूरा परिवार घर की छत पर सोने चला गया। इसी बीच दुष्कर्म पीड़िता ने दूसरी मंजिल स्थित अपने कमरे में पंखे से लटककर फांसी लगा ली।
सोमवार सुबह करीब 06:30 बजे परिवार ने उसे फंदे से लटका देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा और मोर्चरी भेज दिया।
पुलिस को मृतका के पास से एक सुइसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उसने अपना दर्द बयां किया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर पूरे मामले की छानबीन कर रही है।