{"_id":"575197a04f1c1b7d2f1095c9","slug":"smuggling-in-auto-driver-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ऑटो पर दो नंबर प्लेट, चालक करता था शराब व नशीली दवाओं की तस्करी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ऑटो पर दो नंबर प्लेट, चालक करता था शराब व नशीली दवाओं की तस्करी
ब्यूरो/अमर उजाला, रबूपुरा
Updated Sat, 04 Jun 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रबूपुरा पुलिस ने बुधवार देर रात शराब व नशे की दवाओं के तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तस्करी कर लाई जा रही हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब और नशीली दवाइयां भी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने तस्कर सत्यपाल पुत्र लालचंद को गिरफ्तार कर टेंपो को भी जब्त कर लिया है। इस टेंपो के नंबर प्लेट पर दो तरह के नंबर लिखे थे। थाना प्रभारी विनोद कुमार पांडे ने बताया कि तस्करों के खिलाफ एसएसपी के निर्देश पर बुधवार देर रात साथ रबूपुरा-भाईपुर मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
विज्ञापन
तभी हरियाणा की ओर से एक टेंपो आता दिखा। पुलिस को देखकर उसने वापस भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो टेंपो में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व नशीली गोलियां बरामद हुईं।
विज्ञापन
टेंपो के नंबर प्लेट पर आगे व पीछे के नंबर भी अलग-अलग थे। पुलिस ने शराब व नशीली दवाइयां जब्त कर ली हैं। टैंपो भी जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की पहचान फरीदाबाद के थाना सेक्टर-55 के गांव झाडसेतली निवासी सत्यपाल पुत्र लालचंद्र के रूप में हुई है।