{"_id":"570c4ab34f1c1b604d4a6ad2","slug":"sleeping-teenager-had-been-kidnapped-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते हुए अगवा कर ली थी किशोरी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोते हुए अगवा कर ली थी किशोरी, आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 12 Apr 2016 07:05 PM IST
विज्ञापन
किडनैपिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के अट्टा-फतेहपुर गांव से छह दिन पहले अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने किशोरी को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक 6 अप्रैल को अट्टा-फतेहपुर गांव निवासी एक किशोरी अपने घर में सो रही थी। रात में दो युवक आए और तमंचे के बल पर उसका अपहरण कर ले गए। अपहरण करने के दौरान किशोरी शोर मचाया तो लोग जाग गए और आरोपियों की पहचान अट्टा-फतेहपुर निवासी आरिफ और सलीम के रूप में हुई। पीड़ित परिजनों की ओर से दोनों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
दनकौर इंस्पेक्टर जितेंद्र कालरा ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी आरिफ किशोरी को किसी दूसरे स्थान पर ले जाने की फिराक में हैं। पुलिस ने बताए स्थान पर पुलिस तैनात कर दी।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स सिटी के पास जब आरिफ पहुंचा तो उसे गिरफ्तार कर लिया और कुछ दूर ही छिपाकर रखी किशोरी को भी बरामद कर लिया गया। आरोपी ने अपने साथियों के संग अपहरण और लूट की कई वारदात भी कबूल की हैं। आरोपी लूट के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस फरार चल रहे दूसरे आरोपी की तलाश में जुट गई है।