{"_id":"5c844369bdec2213f10dcdce","slug":"six-year-child-killed-in-firing-in-two-groups-at-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुटों में फायरिंग, खिड़की से झांक रहे 6 साल के मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गुटों में फायरिंग, खिड़की से झांक रहे 6 साल के मासूम की मौत
Sun, 10 Mar 2019 04:21 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 10 Mar 2019 04:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी जिले में स्थित इंद्रपुरी के सी ब्लॉक में शनिवार देर रात करीब 8.30 बजे दो गुटों के बीच फायरिंग में 6 साल के एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल है। फायरिंग के वक्त बच्चा अपने घर की खिड़की से बाहर की ओर झांक रहा था। फायरिंग करने वाले कौन थे, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार करीब 9.45 बजे सूचना मिली कि इंद्रपुरी इलाके में फायरिंग में एक बच्चे की मौत हो गई और एक युवक घायल है। इसके तत्काल बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पूछताछ में पता चला कि सी ब्लॉक स्थित एफएक्सजी जिम के बाहर और अंदर दो गुटों में झगड़ा हुआ था और इस दौरान फायरिंग हुई। घटना के दौरान जिम के द्वितीय दल पर स्थित मकान की खिड़की से झांक रहे 6 वर्षीय प्रिंस को गोली लगी।
विज्ञापन
वहीं जिम में आ रहे इंद्रपुरी निवासी महेंद्र (29) पुत्र मोहनलाल भी गोली लगने से घायल हो गया। आसपास के लोग दोनों को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां प्रिंस को मृत घोषित कर दिया जबकि महेंद्र को राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चार लोगों को बीच झगड़ा हुआ। सभी इंद्रपुरी इलाके की जेजे कॉलोनी के निवासी बताए जा रहे हैं। झगड़ा क्यों हुआ इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस देर रात तक आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी।