{"_id":"6dcdef4d3b3469c24728af43fb4d5aa6","slug":"sister-in-law-rapist-arrests","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े भाई की मौत के बाद भाभी से करता था रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़े भाई की मौत के बाद भाभी से करता था रेप
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 20 Feb 2014 03:22 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव में भाभी ने अपने चचेरे देवर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि देवर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है। 24 वर्षीय महिला भोंडाकला गांव की रहने वाली है। पुलिस को उसने बताया कि आरोपी उसे भगाकर शादी करने का झांसा देकर बार-बार दुष्कर्म कर रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें: गैंगरेप के बाद हत्या करने वाले तीन दरिंदों को फांसी
विज्ञापन
आठ माह पहले उसके पति ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद महिला प्रकोष्ठ ने आरोपी से समझौता कराया। उसने सबके सामने 17 फरवरी को शादी करने की बात कबूली।
महिला के परिवार वाले इस दिन उसका इंतजार करते रहे, मगर वह नहीं आया। बिलासपुर थाना पुलिस ने महिला की डॉक्टरी जांच कराने के साथ अदालत में 164 का बयान दर्ज करा चुकी है।