{"_id":"59676f084f1c1b641a8b4cfe","slug":"sim-hacked-of-a-bank-officer-and-fraudulent-of-two-lakh-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिम हैक कर बैंक अधिकारी से ठगे दो लाख, एयरटेल भी दोषी करार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिम हैक कर बैंक अधिकारी से ठगे दो लाख, एयरटेल भी दोषी करार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 15 Jul 2017 09:44 AM IST
सार
-एक माह बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया
- एयरटेल भी दोषी करार, नंबर ब्लॉक नहीं करने पर हो रही पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पालम विहार थाना क्षेत्र में जालसाजों ने युवक का सिम हैक कर उसके खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर दो माह बाद मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सेक्टर-23 निवासी अमित मल्होत्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 मई को उसके एयरटेल सिम से बिना फोन किए पैसे कट रहे थे। इस पर उसे शक हुआ तो उसने एयरटेल के कस्टमर केयर पर कॉल कर जानकारी ली।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस फोन से कॉल और मैसेज किए गए हैं, इसलिए पैसे कट रहे है। इस पर अमित ने एयरटेल का चार बार फोन कर नंबर ब्लॉक करने के लिए कहा। लेकिन एयरटेल कस्टमर ने कार्ड ब्लॉक नहीं किया।
विज्ञापन
जिस कारण अमित के खाते से हैकर्स ने 11 बार में 1,97000 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए। जांच अधिकारी ने प्रवीन मलिक ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। जिन खातों में पैसे ट्रांसफर हुए थे।
वह खाते बिहार और झारखंड के अलग-अलग बैंकों के हैं। बैंकों को खाते सील करने के लिए पत्र लिखा गया है, जबकि एयरटेल द्वारा नंबर ब्लॉक न करने पर उनको भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
एयरटेल सिम को आसानी से किया जा सकता है हैक
साइबर सेल इंस्पेक्टर आनंद सिंह ने बताया कि ज्यादातर हैकर्स एयरटेल की सिम को हैक करते हैं। दूसरे मोबाइल नेटवर्क की सिम को जल्द हैक नहीं किया जाता है। इसलिए हैकर्स एयरटेल के सिम को आसानी से हैक करते हैं।