{"_id":"56dec9134f1c1b83598b4568","slug":"sim-found-in-bhondsi-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोंडसी जेल में मिले सिम और मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोंडसी जेल में मिले सिम और मोबाइल
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 08 Mar 2016 06:14 PM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के भोंडसी जेल में तलाशी के दौरान बंदियों से छह मोबाइल और 10 सिम बरामद किए गए हैं। इस मामले में भोंडसी जेल प्रशासन की ओर से 9 बंदियों पर केस दर्ज कराया गया है। लेकिन सवाल यह उठता है कि जेल के अंदर मोबाइल व सिम कैसे पहुंच रहे हैं? इससे पूर्व भी कई बार ऐसे मामले सामने आते रहे हैं।
विज्ञापन
भोंडसी जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट रमेश कुमार ने बताया कि जेल में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान जेल में बनी विभिन्न बैरक में तलाशी के दौरान अलग-अलग बंदियों से 10 सिम बरामद किए गए, वहीं छह मोबाइल भी मिले हैं।
विज्ञापन
सर्च अभियान के दौरान जेल के अंदर इतनी मात्रा में सिम व मोबाइल मिलने को लेकर जेल प्रशासन सतर्क है। आगे भी ऐसे सर्च अभियान चलाए जाएंगे ताकि कोई बंदी जेल में बैठे कोई गलत काम न कर सके।
विज्ञापन
डिप्टी सुपरिटेंडेंट की शिकायत पर इस मामले में भोंडसी जेल के बंदियों सेक्टर 9 देवीलाल कालोनी निवासी राजेश, खांडसा निवासी विनोद, ललित, आर्यपुर खुर्द दिल्ली निवासी जितेंद्र, सेक्टर 13 हिसार निवासी आशीष, कमालपुर रेवाड़ी निवासी हवा सिंह, भटगांव सोनीपत निवासी भूपेंद्र, उत्तम नगर रेवाड़ी निवासी सुरेश, जाटरी अलीगढ़ यूपी निवासी हरीश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।