{"_id":"5849af834f1c1bf95944a54d","slug":"shopkeeper-misdeed-from-10-year-old","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 वर्षीय बच्चे से दुकानदार ने किया कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 वर्षीय बच्चे से दुकानदार ने किया कुकर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 09 Dec 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
बच्चे के साथ कुकर्म
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हौजकाजी इलाके में दस वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अनीस अहमद (52) को गिरफ्तार कर लिया है। अनीस परचून की दुकान चलाता है। पुलिस के उसके खिलाफ कुकर्म व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 10 वर्षीय बच्चा परिजनों के साथ तुर्कमान गेट इलाके में रहता है और तीसरी कक्षा में पढ़ता है। 05 दिसंबर को वह इलाके में स्थित परचून की दुकान पर सामान लेने गया था। आरोप है कि दुकानदार ने अंदर कमरे से पानी मंगवाने के बहाने बच्चे को कमरे में भेज दिया।
विज्ञापन
फिर कमरे के भीतर जाकर बच्चे के साथ कुकर्म किया। साथ ही आरोपी ने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित डरा सहमा अपने घर पहुंचा और परिवार वालों को कुछ नहीं बताया। अगले दिन बच्चे को लंगड़ाकर चलते हुए देखकर उसकी चाची ने पूछताछ की।
विज्ञापन
पीड़ित ने चाची को सारी बात बता दी। उसके बाद बच्चे के परिवार वालों ने अनीस के खिलाफ हौजकाजी थाने में शिकायत की। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल करवाया। जिसमें कुकर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।