{"_id":"576ac2c44f1c1b0627b47e65","slug":"she-s-suspicious-death-suicide-because-of-tampering-did-not-resist","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवती की संदिग्ध मौत : छेड़छाड़ का नहीं किया विरोध तो की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की संदिग्ध मौत : छेड़छाड़ का नहीं किया विरोध तो की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 23 Jun 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
मृतक युवती की मां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव नगर कॉलोनी में संदिग्ध हालात में युवती की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए गुड़गांव पुलिस ने इलाहाबाद पुलिस से संपर्क साधा है। छह माह से गायब चल रही युवती के मोबाइल डिटेल से पुलिस को कई राज से पर्दा उठने की उम्मीद है।
विज्ञापन
राजीव नगर कॉलोनी में रहने वाली सेल्स गर्ल खुशबू की संदिग्ध हालात में मौत मामले की जांच में पुलिस उलझी हुई है। सीन ऑफ क्राइम टीम की रिपोर्ट और पड़ोसियों की बात सुनने के बाद पुलिस के सामने कई बात सामने आई हैं।
विज्ञापन
जिस प्रेमिका की हत्या का आरोप दीपेंद्र पर लगा है, उसने कहा कि वह उसकी हत्या क्यों करेगा, जो उसके साथ इलाहाबाद से गुड़गांव आकर शादी कर साथ में रह रही थी। बताया गया है कि सोमवार को दोनों के बीच सेक्टर 14 की मार्केट के पास किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो खुशबू की मौत का कारण बना।
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध न करने पर की आत्महत्या
राजीव नगर कॉलोनी में रहने वाले दीपेंद्र ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह खुशुबू के साथ राजीव चौक के पास गुजर रहा था। वहां एक युवक ने उससे छेड़छाड़ की, लेकिन दीपेंद्र ने इसका विरोध नहीं किया।
पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
मृतक युवती और परिजन
- फोटो : अमर उजाला
यह बात खुशुबू को नागवार लगी। जब खुशबू ने दीपेंद्र से इस बारे में बात की तो उसने कहा कि तुम इस तरह से कपड़े पहनोगी तो लोग छेड़ेंगे। यही बात खुशबू को नागवार गुजरी और उसने आत्महत्या कर ली।
बताया गया है कि जनवरी में घर से भागने के बाद दोनों ने इलाहाबाद के एक मंदिर में शादी की थी। वहीं पीड़ित परिजनों का आरोप है कि दीपेंद्र ने अपनी पहली पत्नी की हत्या कर दी है, जिस मामले में वह फरार चल रहा है।
इलाहाबाद पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा है। गुड़गांव पुलिस ने इन सभी बातों की जानकारी के लिए अब इलाहाबाद पुलिस से संपर्क साधा है। इधर, आरोपी पुलिस अधिकारियों से एक बात की रट लगाए हुए है कि उसे पत्नी का दाह संस्कार करने का मौका दिया जाए, वरना उसे जिंदगी भर आखिरी बार विदा न कर पाने का मलाल रहेगा।
प्रेमिका की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। यदि रिपोर्ट में फंदे से लटककर मरने की बात सामने आएगी तो पुलिस उसी आधार पर धाराओं में परिवर्तन करेगी। अभी पुलिस ने खुशबू के परिजनों की शिकायत पर अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।