फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shalimar Express eve-teasing, beaten on protest.

शालीमार एक्सप्रेस में महिलाओं से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा

Tue, 27 Oct 2015 01:25 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 27 Oct 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
Shalimar Express eve-teasing, beaten on protest.
वैष्णो देवी के दर्शन कर शालीमार एक्सप्रेस से गाजियाबाद (प्रताप विहार) लौट रहे एक परिवार की महिलाओं के साथ चलती ट्रेन में मनचलों ने छेड़छाड़ की। विरोध पर मनचलों ने महिलाओं के साथ अभद्रता करने के साथ ही एक युवक से मारपीट की।
विज्ञापन


इस घटना के दौरान ट्रेन में सवार अन्य यात्री मूकदर्शक बने रहे। ट्रेन स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही मनचले आउटर पर उतरकर भाग गए।

पीड़ित परिवार ने जीआरपी थाने में तहरीर देने से इनकार कर दिया। उधर, जीआरपी अधिकारी छेड़छाड़ की घटना से इनकार कर ईएमयू में झगड़े का मामला बता रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 10:15 बजे पीड़ित परिवार गाजियाबाद स्टेशन पर उतरा तो हंगामा किया।

उनका गुस्सा इस बात को लेकर था कि ट्रेन में पुलिस और पब्लिक दोनों ने ही उनकी मदद नहीं की। परिवार का कहना था कि मनचले मेरठ से ट्रेन में सवार हुए थे।

मेरठ से ट्रेन के निकलते ही चार मनचलों ने छेड़छाड़ और छींटाकशी शुरू कर दी। इस परिवार में दो युवतियां, तीन महिलाएं और दो युवक व दो बच्चे शामिल थे

परिवार के युवकों ने विरोध किया तो उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी। मोदीनगर स्टेशन पर उन्होंने ट्रेन से उतरने का प्रयास किया तो मनचलों ने गेट पर रास्ता नहीं दिया और मोदीनगर से ट्रेन चलने के बाद फिर छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन


विरोध करने पर मनचलों ने एक युवती और युवक से मारपीट भी की। ट्रेन गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही मनचले आउटर पर कूदकर भाग गए।

रेल यात्री इन नंबरों को रखें याद
व्हाट्सएप नंबर 09454402548
एडीजी रेलवे कंट्रोल रूम 09454402544, 0522-2287241
एसपी रेलवे कंट्रोल रूम 05912414097
जीआरपी हेल्पलाइन नंबर 1512
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed