डेढ़ साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न, किया गया मासूम का ऑपरेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमन विहार इलाके में एक डेढ़ साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। बच्ची की तबियत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका ऑपरेशन किया गया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पीड़ित बच्ची के पड़ोस में रहने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नशे का आदी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार डेढ़ साल की बच्ची अपनी मां के साथ इंद्र एंक्लेव में रहती है। उसके पति मुंबई में काम करता है। बुधवार सुबह महिला घर में काम कर रही थी। जबकि उसकी बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। जब महिला बाहर निकली तो बच्ची गायब थी।
कुछ देर तलाश करने के बाद बच्ची रोती हुई मिली। उसके निजी अंग से खून निकल रहा था। महिला को लगा कि बच्ची कहीं से गिर गयी है जिसकी वजह से उसे चोट लग गयी है। महिला बच्ची को लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंची। जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की आशंका जतायी।
ऑपरेशन कर चार टांके लगे
अस्पताल में बच्ची का ऑपरेशन किया गया। उसे चार टांके लगे हैं। बच्ची की हालत अब पहले से बेहतर है। अस्पताल से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। महिला ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो पता चला कि बच्ची को पड़ोसी राकेश के गोद में देखा था।
पुलिस ने राकेश के तलाश की तो वह गायब मिला। पुलिस ने देर रात राकेश को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर राकेश ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि राकेश शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। राकेश नशे का आदी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
उधर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद संजय गांधी अस्पताल पहुंचकर बच्ची का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि बच्चियों के साथ इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही है। इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से एक हाई लेबल मीटिंग बुलाने की अपील की है जिसमें मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल, पुलिस कमिश्नर और दिल्ली महिला आयोग शामिल हो।