जिस युवती ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप, उसी पर कोर्ट ने दर्ज करवाया यौन उत्पीड़न का केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश-एक में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पर दुष्कर्म की शिकायत करना युवती को भारी पड़ गया। युवती ने आरोप लगाया था कि 17 वर्षीय किशोर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।
मामला जब कोर्ट में पहुंचा तो कोर्ट ने युवती के खिलाफ ही मामला दर्ज करने का आदेश दे दिया। ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस ने पिछले सप्ताह युवती के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया था। ग्रेटर कैलाश ने युवती को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। उसे बृहस्पतिवार को दिल्ली ले आया गया था।
दक्षिण-पूर्व जिला अधिकारियों के अनुसार प्राइवेट नौकरी करने वाली 24 वर्षीय युवती निधि (बदला हुआ नाम) जमरूदपुर, ग्रेटर कैलाश में रहती थी। उसकी जान-पहचान इलाके में रहने वाले 17 वर्षीय निशांत (बदला हुआ नाम) से हुई थी। जान-पहचान दोस्ती में बदलने पर दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे।
वती ने शिकायत में कहा था कि निशांत ने उससे शादी करने की बात कही और उसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। कुछ महीने लिव इन रिलेशन में रहने के बाद निशांत ने निधि से शादी करने से इनकार कर दिया और झारखंड चला गया।
पुलिस ने युवती को झारखंड से गिरफ्तार किया
निधि ने दस जून को इसकी शिकायत ग्रेटर कैलाश थाने में की। ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस ने मामला दर्जकर किशोर को पकड़ लिया था। ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस ने दुष्कर्म के इस मामले में पिछले सप्ताह जेजे बोर्ड में आरोपी किशोर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।
जेजे बोर्ड ने कहा था कि यौन शोषण युवती का नहीं बल्कि किशोर का हुआ है क्योंकि वह नाबालिग है। जेजे बोर्ड ने युवती के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करने का आदेश दिया।
बोर्ड के आदेश के बाद ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस ने पिछले सप्ताह निधि के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था। युवती को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम झारखंड गई थी।
युवती को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया गया। युवती को बृहस्पतिवार को दिल्ली लाया गया था। युवती का एम्स में मेडिकल करवाया गया। युवती को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।