फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sex racket caught in vasundhara, ghaziabad

स्पा सेंटर के नाम पर करते थे घिनौना काम, जब 5 युवतियों और 3 युवकों को इस अवस्था में देखा तो..

Mon, 09 Apr 2018 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Mon, 09 Apr 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
sex racket caught in vasundhara, ghaziabad
sex racket in vasundhara - फोटो : अमर उजाला

वसुंधरा सेक्टर-11 स्थित एक टावर में रविवार रात साढे़ आठ बजे पुलिस ने एक स्पा सेंटर में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। स्पा सेंटर से पांच युवतियों समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पकड़ी गई युवतियों में तीन थाइलैंड की बताई जा रही हैं। पुलिस ने स्पा सेंटर के अंदर से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। सीओ इंदिरापुरम धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि दिल्ली निवासी अमित पॉल का वसुंधरा सेक्टर-11 के 11-सी टावर के द्वितीय तल पर सवोएय वेलनेस नाम से स्पा सेंटर है।
विज्ञापन


दिल्ली के हरि नगर निवासी अर्जुन स्पा सेंटर का मैनेजर हैं। पुलिस को स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी। रविवार रात करीब साढे़ आठ बजे पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापामारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

8 लोग आपत्तिजनक स्थिति में मिले

sex racket caught in vasundhara, ghaziabad
sex racket in vasundhara - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान पांच युवतियां और तीन युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मैनेजर समेत तीन कर्मचारी भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। सीओ ने पकड़ी गईं तीन युवतियां थाइलैंड और दो दिल्ली की हैं।

विदेशी युवतियों के बारे में जांच की जा रही है कि वे किस वीजा पर भारत आई थीं। साथ ही थाइलैंड से उनके साथ यहां आए लोगों के बारे में भी छानबीन की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के नाम अभिषेक रंजन, आशुतोष झा और अमरीश बताए गए।

व्हाट्सएप से जोड़ते थे ग्राहकों को
पुलिस जांच में पता चला है कि स्पा सेंटर तीन साल से चल रहा था। पुलिस से बचने को कुछ माह बाद सेंटर का नाम बदल दिया जाता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि सेंटर में सुबह से रात तक युवकों की भीड़ लगी रहती थी। सीओ ने बताया कि व्हाट्सएप के जरिये दिल्ली-एनसीआर के ग्राहकों को स्पा सेंटर से जोड़ने का प्रयास करते थे। ग्राहकों को रेट के साथ युवतियों के फोटो भी भेजे जाते थे।

तीन से पांच हजार था रेट

sex racket caught in vasundhara, ghaziabad
sex racket in vasundhara - फोटो : अमर उजाला

स्पा सेंटर में ग्राहकों से तीन से पांच हजार रुपये लिए जाते थे। रेट के हिसाब से कमरे और अन्य सुविधाएं दी जाती थीं। स्पा सेंटर को आधुनिक बनाया गया है। मसाज के लिए अलग और मौज-मस्ती के लिए अलग कमरे बनाए गए हैं।

इंदिरापुरम में पहले भी पकड़ा गया था रैकेट
3 अगस्त 2017 को इंदिरापुरम के शक्तिखंड 4 स्थित मकान में पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। वहां से 8 युवक और 6 युवतियों को गिरफ्तार किया था। भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, बीयर और शराब की बोतल बरामद हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed