फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sex racket boosted in narela delhi

सेक्स रैकेट में पुलिस की मिलीभगत का आरोप, बवाल

Tue, 23 Dec 2014 11:19 AM IST
Updated Tue, 23 Dec 2014 11:19 AM IST
विज्ञापन
Sex racket boosted in narela delhi

दिल्ली के नरेला इलाके में रविवार रात को जिस्मफरोशी की कॉल पर गए पुलिसकर्मियों पर भीड़ ने हमला कर दिया। लोगों को शक था कि पुलिसकर्मी धंधा करने वालों को बिना कार्रवाई के छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन


नाराज लोगों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। हमले में नरेला के एसएचओ समेत 10 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। पथराव के दौरान थानाध्यक्ष की जिप्सी समेत पुलिस के चार वाहनों को तोड़ दिया गया।
विज्ञापन


हालात को देखते हुण् भारी संख्या में पुलिस बल बुलाना पड़ा। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ दिया। घायल पुलिसकर्मियों को राजा हरीशचंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दंगा व बवाल करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिस्मफरोशी का धंधा चलाने वाले तीन युवतियां हिरासत में

Sex racket boosted in narela delhi

पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात नरेला थाना पुलिस को फोन कर किसी ने सूचना दी कि ए-10 ब्लॉक के एक मकान में जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा है।

खबर मिलते ही एसएचओ गुलाम शब्बीर समेत कई अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। एक मकान से तीन युवतियों व तीन युवकों को हिरासत में लिया।

पुलिस कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। आरोपियों से पूछताछ के दौरान स्थानीय लोगों को लगा कि पुलिसकर्मियों से आरोपियों की साठ-गांठ है।

... और ये करते ही भीड़ ने खदेड़ लिया

Sex racket boosted in narela delhi

लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। भीड़ का कहना था कि पुलिस की मिलीभगत से ऐसे धंधे फलफूल रहे हैं। इस बीच भीड़ में कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।

आरोप है कि लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पुलिस को पीटा। हमले में नरेला थाने के प्रभारी गुलाम शब्बीर, उनका चालक सुशील व सिपाही राकेश समेत दस पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

भीड़ ने पुलिस के चार वाहनों को भी तोड़ डाला। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और जिस्मफरोशी के आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed