फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   servant arrested in Bihar theft with 20 million.

बिहार में पकड़ा गया 20 लाख लेकर भागा नौकर

Fri, 09 Jan 2015 12:47 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
अमर उजाला, वैशाली Updated Fri, 09 Jan 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
servant arrested in Bihar theft with 20 million.

सेक्टर-2 निवासी रीयल एस्टेट कारोबारी राजकुमार के ऑफिस से 20 लाख रुपये लेकर फरार हुए नौकर को इंदिरापुरम पुलिस ने बिहार स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


नौकर से 11 लाख रुपये बरामद हुए हैं, जबकि नौ लाख रुपये लेकर भागे आरोपी नौकर के भाई की तलाश की जा रही है।

रीयल एस्टेट कारोबारी राजकुमार गुप्ता का नौ साल पुराना नौकर आरजू उनके अंसल प्लाजा स्थित ऑफिस की तिजोरी से 20 लाख रुपये लेकर चंपत हो गया था, जिसकी तलाश में पुलिस टीम उसके बिहार स्थित घर रवाना हुई थी।
विज्ञापन


बिहार गए एसआई अमना सिंह ने बताया कि आरजू को अररिया गांव में स्थित उसके घर से पकड़ लिया गया है। उससे 11 लाख रुपये मिले हैं। बिहार पुलिस ने आरजू को जेल भेज दिया है। इंदिरापुरम पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई संग मिलकर बनाई योजना
एसएसआई विजय कुमार ने बताया कि आरजू ने सौतेले भाई असगर के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी। इसके बाद आरजू घर में रखी तिजोरी की चाभी ले आया।

मौका देखते ही मंगलवार सुबह दोनों ने तिजोरी से 20 लाख रुपये साफ कर दिए। एसएसआई ने बताया कि आरजू का भाई असगर 9 लाख रुपये लेकर फरार है। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


पुलिस वेरिफिकेशन ने नौकर को पकड़वाया
एसएसआई ने बताया कि अगर नौकर की पुलिस वेरिफिकेशन न होती तो उसे पकड़ना नामुमकिन था। वेरिफिकेशन के दौरान उसके गांव का पूरा डाटा मंगवाया गया था, जिससे उसे पकड़ने में आसानी हुई। मोबाइल लोकेशन से पुलिस उसके गांव तक पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed