फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Scoundrels made hostage to factory employees, looted 22 lakh

कर्मचारियों को बंधक बना लूटे 22 लाख

Thu, 26 Jun 2014 01:05 PM IST
Updated Thu, 26 Jun 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
Scoundrels made hostage to factory employees, looted 22 lakh

दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में बुधवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने प्लास्टिक कारोबारी

विज्ञापन
के नौकरों को बंधक बनाकर 22 लाख रुपये लूट लिए।

वारदात के बाद दो बाइक पर आए चार बदमाश फरार हो गए। घटना के समय पीड़ित कारोबारी फैक्ट्री में मौजूद नहीं थे। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

घटना के वक्त फैक्ट्री में नहीं था कारोबारी

Scoundrels made hostage to factory employees, looted 22 lakh

पु‌ल‌िस से मी‌ली जानकारी के मुता‌ब‌िक विवेक विहार निवासी राकेश राज चावला (42) की विश्वास नगर के कुंती नगर रोड गली नंबर-2 में प्लास्टिक केमिकल की फैक्टरी है। बुधवार को वो एक जानकार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए निगमबोेध श्मशान घाट गए थे। फैक्टरी में उनका मुनीम शंभू व नौकर सोनू मौजूद थे।

दोपहर में किसी पार्टी से 22 लाख रुपये की पेमेंट आई थी। शाम करीब 4 बजे दो बदमाश पिस्टल लेकर फैक्टरी में घुसे और सोनू व शंभू को बंधक बना लिया। बदमाशों ने दोनों से रुपयों की मांग की। विरोध करने पर उन्होंने दोनों को जान से मारने की धमकी दी। बाद में वे रुपये लेकर फरार हो गए।

बदमाशों के जाने के बाद दोनों ने पुलिस व अपने मालिक को मामले की सूचना दी। छानबीन में पुलिस को पता चला कि दो बाइक पर चार बदमाश आए थे। पुलिस गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed