{"_id":"59831dfb4f1c1bdf1b8b46da","slug":"school-van-driver-use-to-keep-pistol-police-arrested-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल वैन चालक रखता था देसी पिस्टल, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल वैन चालक रखता था देसी पिस्टल, पुलिस ने दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 05 Aug 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने बच्चों को स्कूल लाने ले जाने के लिए निजी वैन लगाई हुई है, लेकिन कोई भी अभिभावक इन वैन चालकों का न तो पुलिस वेरीफिकेशन करवाता है और न ही इनकी पड़ताल की जाती है।
विज्ञापन
जगतपुरी इलाके में पुलिस ने एक ऐसे वैन चालक को दबोचा जो अपने पास हमेश देसी तमंचा रखता था। पुलिस ने उसके पास से तमंचा बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया है कि उसे जुआ खेलने और लोगों से उधार लेने की आदत है। ऐसे में उन लोगों से निपटने के लिए वह हमेशा अपने पास देसी तमंचा रखकर उन लोगों को डराता था।
विज्ञापन
पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान विक्की (34) के रूप में हुई है। आरोपी परिवार के साथ गीता कालोनी इलाके में रहता है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, मोबाइल फोन व कुछ अन्य सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह उनकी टीम को सूचना मिली थी कि डीएवी स्कूल के बच्चों को लाने ल जाने वाला निजी वैन चालक अपने साथ तमंचा लेकर चलता है। सूचना के बाद पुलिस ने 10.30 बजे स्कूल के सामने आरोपी को रोका।
तलाशी लेने पर विक्की के पास से पर्स व मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने जब वैन की तलाशी ली तो उसमें भी कुछ बरामद नहीं हुआ। इधर साइड के दरवाजा का गत्ता हटाकर देखा गया तो उसके अंदर तमंचा बरामद हुआ। विक्की दरवाजे के अंदर तमंचा छुपाकर रखता था। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।