हेडमास्टर ने छात्रा को अपने कमरे में बुलाकर पहले कराया डांस फिर की बेहद शर्मनाक हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के होडल के हसनपुर खंड के गांव में बृहस्पतिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मुख्याध्यापक पर एक छात्रा को जबरदस्ती कमरे में बंद कर डांस कराने व अश्लील हरकत करने का आरोप लगा। विरोध पर मुख्याध्यापक ने छात्रा को स्कूल से निकालने व फेल करने की धमकी।
शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को थाने ले जाने के बाद इलाके के कई गांवों के लोगों ने थाने में पंचायत कर मुख्याध्यापक को पांच जूते मारने की सजा देकर पीड़ित लड़की व उसके परिजनों से राजीनामा लिखवाकर आरोपी को छुड़वा दिया।
उधर, पीड़िता व उसके परिजन इस फैसले से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने आरोपी मुख्याध्यापक के खिलाफ केस दर्ज उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में समयपाल मुख्याध्यापक कार्यरत है।
कमरा बंद कर कराया डांस
आरोप है कि उसने बृहस्पतिवार को 10वीं की एक छात्रा को अपने कमरे में बुलाया और कमरा बंद कर डांस करने को कहा। आरोपी छात्रा से जबरन डांस कराने लगा और मोबाइल से वीडियो बनाने लगा।
आरोप है कि मुख्याध्यापक समयपाल ने छात्रा से छेड़छाड़ भी शुरू कर दी। छात्रा ने विरोध किया तो स्कूल से निकालने की धमकी दी। कुछ देर बाद छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
शोर सुनकर स्कूल के बच्चे एकत्र हो गए और दरवाजा बंद होने पर शोर मचाना शुरू कर दिया। हंगामा सुनकर गांव के लोग पहुंचे गए और छात्रा से मामला जानकर आरोपी की धुनाई कर उसे हसनपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पहले भी करता रहा है हरकत
इसके बाद पीड़िता व उसके परिजनों से राजीनामा लिखवाकर आरोपी को छुड़वा दिया गया। पीड़िता व उसके परिजनों का आरोप है कि उन पर दबाव बनाकर राजीनामा लिखवाया गया है।
छात्रा का आरोप है कि मुख्याध्यापक पहले भी अश्लील हरकतें कर उसे फेल करने व स्कूल से निकालने की धमकी देता रहा है। पीड़ित लड़की के परिजनों की मांग है कि आरोपी मुख्याध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए। परिजनों का कहना है कि वे इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों व मुख्यमंत्री से मिलेंगे।
डीएसपी बोले, हुआ राजीनामा
जिला शिक्षा अधिकारी रमेश चंद शर्मा का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, वे मामले की जांच कराएंगे। जिला उपायुक्त के संज्ञान में भी यह मामला नहीं आया है। उधर, डीएसपी मौजीराम का कहना है कि शिकायत मिली थी। आरोपी को थाने लाया गया था, लेकिन गांवों के लोगों की पंचायत ने आपस में मामला सुलझाकर राजीनामा करा दिया।