{"_id":"5692e8cd4327bd2ffd98a0be3ab9f853","slug":"satyagraha-grp-men-fought-with-the-guard","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्याग्रह के गार्ड से भिड़े जीआरपी जवान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सत्याग्रह के गार्ड से भिड़े जीआरपी जवान
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 29 Apr 2014 12:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी ड्यूटी के लिए सत्याग्रह एक्सप्रेस में सवार हुए जीआरपी के जवान किसी बात को लेकर ट्रेन गार्ड से भिड़ गए। उनके बीच पहले कहासुनी हुई और फिर वे हाथापाई पर उतारू आए।
विज्ञापन
सत्याग्रह एक्सप्रेस के गार्ड ने मामले की जानकारी रेल अधिकारियों को दी, जिनके निर्देश पर उसने गाजियाबाद जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। गार्ड ने जैसे ही लिखित शिकायत की दोनों जवानों की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
उधर, शिकायत मिलते ही जीआरपी थाने में दोनों जवानों को बैठा लिया गया। हालांकि जवानों के माफी मांगने पर मामला सुलझ गया।
जानकारी के मुताबिक, जीआरपी के दोनों जवान साहिबाबाद थाने में तैनात हैं। सोमवार को चुनावी ड्यूटी को लेकर सत्याग्रह एक्सप्रेस के गार्ड केबिन में सवार हुए थे।
विज्ञापन
गार्ड के केबिन में बैठने से मना करने पर दोनों जवान आग बबूला हो गए और उससे अभद्रता करने लगे। इस पर गार्ड अड़ गया तो जवान हाथापाई पर उतर आए।
इसकी सूचना गार्ड ने रेलवे अधिकारियों को दी, जिन्होंने घटना की लिखित शिकायत जीआरपी में देने का निर्देश दिया। ट्रेन के गाजियाबाद पहुंचने पर गार्ड ने जीआरपी में लिखित शिकायत दी, जिस पर कार्रवाई करते हुए अपने दोनों जवानों को थाने में बैठा लिया। बाद में दोनों जवानों के माफी मांगने पर गार्ड ने शिकायत वापस ले ली।