फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sandeep gadoli encounter case: gurgaon police SI pradyuman arrested by sit mumbai

गैंगस्टर संदीप गाड़ौली एनकाउंटर : हत्या के आरोप में गुड़गांव पुलिस का ASI गिरफ्तार

Wed, 06 Jul 2016 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 06 Jul 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
sandeep gadoli encounter case: gurgaon police SI pradyuman arrested by sit mumbai
संदीप गाड़ौली

गुड़गांव के चर्चित संदीप गाड़ौली एनकाउंटर मामले में गुड़गांव पु्लिस के एक सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि गैंगस्टर संदीप गाड़ौली एनकाउंटर केस की जांच कर रही मुंबई पुलिस की एसआईटी टीम ने एसआई को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने गुड़गांव पुलिस के एसआई प्रद्युम्न को गाड़ौली की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसआईटी टीम सब इंस्पेक्टर प्रद्युम्न को देर रात ही मुंबई ले गई।
विज्ञापन


बता दें कि इसी वर्ष 7 फरवरी को गैंगस्टर संदीप गाडौली का मुंबई के एक होटल में गुडग़ांव पुलिस द्वारा एनकाउंटर कर दिया गया था।

इस मामले में संदीप के परिजनों ने इस एनकाउंटर झूठा करार देते हुए कोर्ट अर्जी दाखिल कर पुलिस पर केस दर्ज करने की मांग की थी। इस मामले में पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड भी हो चुके हैं, वहीं कोर्ट ने इन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सस्पेंड इंस्पेक्टरों की ग‌िरफ्तारी का बढ़ रहा था दबाव

sandeep gadoli encounter case: gurgaon police SI pradyuman arrested by sit mumbai
संदीप गाड़ौली

एनकाउंटर टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किए जाने के बाद से उन पर दबाव बढ़ता जा रहा था। इस मामले की मुख्य गवाह दिव्या पाहूजा व उसकी मां भी गुडग़ांव शहर से लापता है। उनकी जान को भी खतरा है।

मालूम हो कि जून के शुरुआत में गैंगस्टर संदीप गाड़ौली के भाई कुलदीप को कुछ लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद वह डर के मारे मुंबई से फ्लाइट पकड़कर गुडग़ांव पहुंच गए।

इस बावत उनके वकील तनवीर निजाम ने डीजीपी हरियाणा, मुख्य सचिव, सचिव लॉ एंड आर्डर, गृह सचिव को शिकायत भेजकर कुलदीप व उसके परिवार की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी।

भाई को म‌िल रही थी धमकी

sandeep gadoli encounter case: gurgaon police SI pradyuman arrested by sit mumbai
संदीप गाड़ौली

वकील तनवीर निजाम ने अधिकारियों को भेजी शिकायत में बताया कि संदीप के एनकाउंटर के बाद कुलदीप व उसका भाई ब्रह्मप्रकाश मुंबई में रहकर इस केस की पैरवी कर रहे हैं।

उनका आरोप है कि सोमवार को मुंबई में ही कुलदीप को कुछ लोग मिले और जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद से कुलदीप व उसका परिवार सहमा हुआ है।

धमकी मिलने के बाद ही सोमवार शाम 5.40 बजे की फ्लाइट से कुलदीप कुछ लोगों के साथ गुडग़ांव लौट गया है। उन्होंने कहा कि मामले में कुलदीप व उसके परिवार को डराकर उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आरोपी पुलिसकर्मियों पर कसते शिकंजे से कुछ राहत मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed