फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sandeep funeral after after girldfriend arrest

गर्लफ्रेंड की वजह से हुई मौत, अब उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हो होगा कुख्यात गैंगस्टर का अंतिम संस्कार

Thu, 07 Jul 2016 08:49 AM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 07 Jul 2016 08:49 AM IST
विज्ञापन
sandeep funeral after after girldfriend arrest
संदीप गाड़ौली - फोटो : अमर उजाला

गैंगस्टर संदीप गाड़ौली का एनकाउंटर करने के बाद से ही गुड़गांव व मुंबई पुलिस आमने-सामने हैं। गुड़गांव पुलिस ने अपने बचाव में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में इस तरह से दलील रखी जिससे गैंगस्टर के परिजन और मुंबई पुलिस परेशानी में आ गए।

विज्ञापन


गुड़गांव पुलिस ने अपने को पाक साफ साबित करने के लिए अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी तक को कोर्ट में अपनी पैरवी के लिए खड़ा किया, लेकिन कोई भी पैंतरेबाजी काम नहीं आई।
विज्ञापन


आखिरकार पांच माह बाद गुड़गांव पुलिस के एसआई प्रद्युम्न को गिरफ्तार किया गया। वहीं गैंगस्टर की बहन का कहना है कि दिव्या पाहूजा सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही संदीप का अंतिम संस्कार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी से जांच करने के लिए कहा गया

sandeep funeral after after girldfriend arrest
संदीप गाड़ौली

मुंबई में 7 फरवरी को संदीप गाड़ौली के एनकाउंटर के बाद मुंबई पुलिस को यह बात नागवार लगी कि उसके इलाके में आकर हरियाणा पुलिस ने बिना सूचना दिए कार्रवाई की।

साथ मुंबई हाईकोर्ट के आदेश पर हत्या का मामला दर्ज करने के गुड़गांव पुलिस ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। सुप्रीम कोर्ट ने उस आदेश को खारिज कर दिया। इसके बाद भी मामला थमा नहीं।

मुंबई हाईकोर्ट में मामले की दोबारा सुनवाई हुई। एसआईटी से जांच करने के लिए कहा गया। एसआईटी ने पूरे मामले की जांच कर एनकाउंटर को फर्जी करार दिया और एसआई प्रद्युम्न समेत पांच पुलिसकर्मियों, गाड़ौली की प्रेमिका दिव्या पाहुजा, उसकी मां सोनिया पाहुजा और गैंगस्टर बिंदर गुर्जर के भाई मनोज गुर्जर को हत्या का आरोपी बनाया।

गुड़गांव पुलिस के हौसले अब भी बुलंद

sandeep funeral after after girldfriend arrest

जब गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी तो गुड़गांव पुलिस ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की शरण ली कि उसे गिरफ्तार न किया जाए। साथ ही जांच हरियाणा में लाने के लिए भी आग्रह किया।
 

कोर्ट ने मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। मुंबई पुलिस व गैंगस्टर के परिजनों ने कोर्ट में स्टे ऑर्डर को खारिज करवाया। अब गुड़गांव पुलिस को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने की उम्मीद है। अगली सुनवाई 13 जुलाई को है।
 

मुंबई पुलिस की ओर से एसआई प्रद्युम्न के गिरफ्तार होने के बाद भी गुड़गांव पुलिस के हौसले में कमी नहीं आई है। पुलिस की मानें तो उन्होंने अपने क्षेत्र के मोस्ट वांटेड अपराधी का पीछा किया। होटल में हुई मुठभेड़ में वह मारा गया। पुलिस को पूरी उम्मीद है कि जांच में सब कुछ साफ हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed