{"_id":"8031740e4ca1cc2494b306faa4a4c374","slug":"rwa-car-free-day-will-appeal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरडब्ल्यूए मनाएगी कार फ्री डे, करेंगे अपील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरडब्ल्यूए मनाएगी कार फ्री डे, करेंगे अपील
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 29 Jan 2016 12:50 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद में बढ़ते वायु प्रदूषण से चिंतित आरडब्ल्यूए ने कार फ्री डे का फार्मूला लागू करने की अपील की है। आरडब्ल्यूए इसकी पहल 10 फरवरी को करेगी। इसके बाद प्रशासन को भी इसका सुझाव देगी, जिससे आपसी सहमति के साथ ही सख्ती से भी लोग कार फ्री डे का पालन करें।
इस संबंध में पत्रकार वार्ता करते हुए आरडब्ल्यूए फेडरेशन गाजियाबाद के चेयरमैन कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा कि प्रदूषण आम आदमी की समस्या बन चुका है। इसे कंट्रोल करने के लिए अब केवल प्रशासन के भरोसे नहीं बैठना चाहिए।
पेट्रोल और डीजल के कारण पीएम 2.5 (2.5 माइक्रोमीटर से छोटे कण) में करीब 30 प्रतिशत की वृद्धि होती है। इससेे फेफड़ों की क्षमता कम हो जाती है। यह दुष्प्रभाव बच्चों पर विशेषकर पड़ता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 10 फरवरी को आरडब्ल्यूए पदाधिकारी कार फ्री डे मनाएंगे और अन्य लोगों को भी इसे मनाने केलिए प्रेरित किया जाएगा। आरडब्ल्यूए फेडरेशन गाजियाबाद के महासचिव अजय जैन ने बताया कि शहर को पांच जोन में बांटा जाएगा।
ऐसे में आरडब्ल्यूए फेडरेशन के प्रतिनिधि सुबह 10 से 12 बजे तक मोहन नगर चौराहा, राजनगर एक्सटेंशन चौराहा, अटल चौक, चौधरी मोड़, स्वदेशी चौराहा और सीआईएसएफ चौराहे पर सभी गाड़ी चालकों को गुलाब का फूल देकर इसके प्रति जागरूक करेंगे। पत्रकार वार्ता में अजय अग्रवाल, श्री ठाकुर दास सैनी, श्री उदय राज, श्री अमित कुमार आदि मौजूद रहे।