150 रुपये के लिए ताना देने पर रूम मेट की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के बवाना थाना क्षेत्र में किराये के 150 रुपये नहीं देने पर ताना मारने से परेशान रूम मेट ने युवक की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात 27 जुलाई की रात की है।
बदरपुर इलाके से शनिवार को गिरफ्तार आरोपी ने यह खुलासा किया। वह नेपाल भागने की तैयारी कर रहा था। जिला पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह ने बताया कि 29 जुलाई की सुबह इंद्रराज कॉलोनी स्थित एक बंद कमरे से बदबू आने की सूचना मिली।
पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ दिया। वहां एक युवक का शव मिला। प्लास्टिक की रस्सी से उसका गला घोटा गया था। युवक ने मई में कमरे को किराये पर लिया था, लेकिन मकान मालिक के पास उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
क्या 150 रुपये इतनी बड़ी रकम थी?
पुलिस ने युवक के इससे पहले वाले पते पर पूछताछ की तो मृतक की शिनाख्त हरदोई निवासी संतराम के रूप में हुई। वह एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था और पिछले कुछ दिन से एक युवक के साथ रह रहा था।
उसकी पहचान लालकुआं निवासी फूल प्रसाद के रूप में हुई। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और परिचितों के जरिये उसे बदरपुर से धर दबोचा। पूछताछ में फूल प्रसाद ने बताया कि वह एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था।
उसे कम रुपये मिलते थे। इसलिए वह संतराम के साथ रहने लगा। कमरे का किराया 150 रुपये था। किराया नहीं देने पर संतराम उसे अक्सर ताने मारता था।