फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   robbery with Gautam Gambhir's father's company collection agent

गौतम गंभीर के पिता की कंपनी के कलेक्शन एजेंट से लाखों की लूट

Tue, 28 Jun 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Jun 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
robbery with Gautam Gambhir's father's company collection agent
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

पूर्वी दिल्ली में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद है। पुलिस से बेखौफ बदमाश लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अलग-अलग मामलों में बदमाशों ने तीन लोगों को गन प्वाइंट पर लूट लिया। रविवार रात गांधी नगर इलाके में क्रिकेटर गौतम गंभीर पिता की कंपनी के कलेक्शन एजेंट से बदमाशों ने लाखों रुपये लूट लिये।

विज्ञापन


वहीं न्यू अशोक नगर इलाके में फायरिंग कर बदमाशों ने थोक कारोबारी से लाखों रुपये लूट लिये। इसके अलावा सोमवार दिन में बदमाशों ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को भी गन प्वाइंट पर लूट लिया। तीनों मामलों में पुलिस एफआईआर दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


वारदात नंबर-1
गांधी नगर इलाके में क्रिकेटर गौतम गंभीर के पिता दीपक गंभीर की रेडिमेट कपड़ों की योगेश ट्रेडिंग के नाम से कंपनी है। इसका दफ्तर गांधी नगर के कैलाश नगर में है। यहां पर श्याम देव तिवारी के नाम से एक शख्स कलेक्शन का काम करता है। श्याम गांधी नगर के कारोबारियों से पेमेंट कलेक्ट कर दफ्तर लाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात को श्याम ने कई पार्टियों से करीब छह लाख रुपये कैश और 37 लाख का एक डॉफ्ट कलेक्ट किया था। वापस लौटते समय बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर श्याम को रोक लिया। बदमाशों ने श्याम को बुरी तरह पीटा। बाद में उससे रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।

ऐसे दिया वारदातों को अंजाम

robbery with Gautam Gambhir's father's company collection agent
पु‌लिस - फोटो : file photo

वारदात नंबर-2
दल्लूपुरा मामले में इंजीनियर गोपेश (43) परिवार के साथ मयूर विहार एफ-6बी पॉकेट चार में रहता है। गोपेश नोएडा की एक कंपनी में काम करता है। गोपेश पार्ट टाइम एक और कंपनी में काम करता है। सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे वह बाइक से त्रिलोकपुरी, खिचड़ीपुर और दल्लूपुरा से कैश कलेक्ट कर अपने दफ्तर लौट रहा था।

इस बीच दल्लूपुरा में बाइक सवार बदमाशों ने उसे पिस्टल दिखाकर रोक लिया। बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। बाद में बदमाश मौके से फरार हो गए। गोपेश की मानें तो बैग में करीब 70 हजार रुपये और कुछ जरूरी कागजात थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

वारदात नंबर-3
न्यू अशोक नगर इलाके में हथियार बंद बदमाशों ने सिगरेट के थोक कारोबारी पर गोली चलाकर उनसे दो लाख से अधिक रुपये लूट लिये। पीड़ित कारोबारी राजीव कुमार (39) परिवार के साथ ए-577, जीडी कालोनी में रहते हैं। कोंडली में इनकी बड़ी थोक की दुकान है। शनिवार रात को यह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे।

इस बीच बाइक सवार तीन बदमाश दुकान पर पहुंचे। बदमाशों ने आते ही पिस्टल निकाल ली। राजीव ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने कई राउंड गोलियां चला दी। कई राउंड गोलियां चलने के बाद भी राजीव बाल-बाल बच गए। बदमाश करीब दो लाख रुपये लेकर मौके से फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। पुलिस उसके आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed