फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   robbed a car at gun point in front of Medanta Hospital

मेदांता हॉस्पिटल के सामने गन प्वाइंट पर लूटी कार

Fri, 20 May 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 20 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
robbed a car at gun point in front of Medanta Hospital

सदर थाना क्षेत्र में बुधवार रात चार बदमाशों ने मेदांता मेडिसिटी के सामने चालक को गन प्वाइंट पर लेकर  स्विफ्ट कार लूट ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मूलरूप से मथुरा, यूपी निवासी सीताराम बुधवार देर रात किसी को इलाज के लिए स्विफ्ट कार से मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल आए थे। मरीज को अंदर छोड़ने के बाद वह अस्पताल के सामने कार खड़ी कर पास में ही खड़े थे।
विज्ञापन


बताया जाता है कि इस दौरान चार युवक आए और अकेला पाकर सीताराम को गन प्वाइंट पर ले लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते चारों युवक कार में सवार हो गए और सीताराम को भी कार में बैठा दिया। युवकों ने शोर मचाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश कार चालक को बंधक बनाकर कुछ दूर ले गए और फिर उसे गाड़ी से उतार कर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस सीताराम के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed