फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   road accident on KMP, 4 dead

केएमपी पर डिवाइडर से टकराई कार, चार की मौत

Tue, 06 Dec 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद/पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद/पलवल Updated Tue, 06 Dec 2016 12:42 AM IST
सार

रिश्तेदारी में हुई मौत में शोक प्रकट करने जा रहे थे अलीगढ़

विज्ञापन
road accident on KMP, 4 dead
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic

विस्तार

केएमपी मार्ग पर गांव मिंडकौला के पास एक कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार लोग यूपी के जिला अलीगढ़ में रिश्तेदारी में हुई मौत में शोक प्रकट करने जा रहे थे।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहगीरों की मदद से चारों शवों को कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। दोपहर बाद मृतकों के परिजनों के पहुंचने पर शवों को पोस्टमार्टम के बाद उन्हें सौंपा दिया गया।
विज्ञापन


महेंद्रगढ़ निवासी महावीर ने बताया कि उनकी परिजन धर्मा (65) का मायका यूपी, जिला अलीगढ़ के गांव मौकान में है। धर्मा के भतीजे की मौत हो गई थी, जिस पर धर्मा रविवार देर रात अपनी जेठानी बिमला (72), पड़ोसी प्रेमसिंह (45) और 24 वर्षीय कमल (कार चालक) के साथ स्विफ्ट कार में सवार होकर महेंद्रगढ़ से निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परखच्चे उड़ गए
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, केएमपी मार्ग पर गांव मिंडकौला के पास सोमवार सुबह करीब पांच बजे कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराते हुए सड़क किनारे पुलिया से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर चीख-पुकार सुनकर राहगीर व नजदीक के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक कार सवार चारों लोगों की मौत हो चुकी थी।


केस दर्ज
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहगीरों की मदद से शवों को गाड़ी से बहार निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। जांच अधिकारी मिंडकौला पुलिस चौकी इंचार्ज नानक चंद के अनुसार, महावीर के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed