{"_id":"cc90025927a2930b4c517aa71c1ab368","slug":"rjwahe-murdered-corpse-of-the-young-man-threw-on-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर रजवाहे की पटरी पर फेंकी युवक की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या कर रजवाहे की पटरी पर फेंकी युवक की लाश
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Wed, 02 Jul 2014 03:45 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने इकलेहड़ा गांव स्थित रजवाहे की पटरी से मंगलवार सुबह एक युवक का शव बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर चार-पांच गोली के निशान हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि सोमवार की रात युवक गोली मारकर हत्या की गई है। शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर मंगलवार सुबह गांववासी पापुलर सिंह के खेत के निकट रजवाहे की पटरी से एक युवक (25) का शव बरामद किया है।
विज्ञापन
एसआई मुन्ना यादव ने बताया कि मृतक के दाहिने हाथ पर ओम लिखा है तथा पास में सिगरेट का पैकेट व गोली का खोखा पड़ा था। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकती है। मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।