फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rescued by boyfriend girlfriend jumped in front of train

ट्रेन के सामने कूदी प्रेमिका को प्रेमी ने बचाया

Sun, 13 Apr 2014 12:37 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 13 Apr 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
Rescued by boyfriend girlfriend jumped in front of train

स्टेशन पर शनिवार दोपहर एक प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की। हालांकि जान की परवाह न करते हुए प्रेमी ने ट्रैक पर कूद प्रेमिका की जान बचा ली। घटना दोपहर डेढ़ बजे की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, स्टेशन के प्लेटफार्म पांच पर दोपहर में एक प्रेमी जोड़ा बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रहा है। कुछ देर बाद दोनों में कहासुनी हुई।

इसके बाद पांच नंबर ट्रैक पर मालगाड़ी को आते देख प्रेमिका ट्रैक पर कूद गई, जब तक ट्रेन युवती के करीब आती उससे पहले प्रेमी युवक भी ट्रैक पर कूद गया और प्रेमिका का हाथ खींच ट्रैक से अलग किया।
विज्ञापन



घटना को देख मौके पर लोग इकट्ठा हो गया। घटना की जब तक जीआरपी और आरपीएफ को भनक लगी प्रेमी जोड़ा विजय नगर की तरफ चला गया।

आरपीएफ और जीआरपी ने प्रेमी जोड़े को तलाशने की कोशिश की, लेकिन कोई नहीं मिला। जीआरपी थाना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज लवानिया का कहना है कि इस तरह की घटना की कोई सूचना नहीं  मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed