फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   relative of victims angry over not arresting killers

हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से भड़के परिजन

Sun, 21 Aug 2016 08:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 21 Aug 2016 08:24 AM IST
विज्ञापन
relative of victims angry over not arresting killers
हत्या - फोटो : DEMO Pics

नहरपार खेड़ीपुल स्थित ट्रैक्टर मार्केट में बुधवार रात दुकानदार की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपियों का पुलिस अब तक सुराग नहीं लगा पाई है। हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से नाराज लोगों ने शनिवार को खेड़ी पुलिस चौकी का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मृतक के परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर बाईपास रोड जाम करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


43 वर्षीय सुभाष भारत कालोनी के कच्चा खेड़ी रोड पर अपने परिवार के साथ रहता था। वह खेड़ीपुल स्थित ट्रैक्टर मार्केट में किराने की दुकान चलाता था। बुधवार रात करीब 11:45 बजे सुभाष व उसका सेल्समैन अजय दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन


इतने में ही दुकान के सामने एक बाइक आकर रुकी। बाइक से तीन युवक उतर कर सुभाष के पास पहुंचे और सुभाष को धमकाने लगे। तीनों बदमाशों ने मुंह ढका हुआ था। सुभाष ने विरोध करते हुए अजय से अंदर रखा चाकू लाने के लिए कहा, इतने में ही एक बदमाश ने पिस्तौल निकाल उसपर गोली चला दी। गोली सुभाष के पेट में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। गोली लगते ही खून से लथपथ सुभाष जमीन पर गिर पड़ा। सेल्समैन अजय ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग एकत्रित होकर मौके पर पहुंचे। अजय ने तुरंत सुभाष के परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सुभाष का बेटा पकंज व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और घायलावस्था में उसे लेकर नजदीकी अस्पताल ले गए लेकिन सुभाष ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।


चार दिन बाद भी पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई है। इसी के विरोध में  गुस्साये परिजनों ने खेडी पुल पुलिस चौकी का घेराव किया। मृतक  के बेटे पंकज ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले में ढील बरत रही है। इस वारदात के बाद बाजार के दुकानदारों में रोष है। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दे प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। इस दौरान नरेंद्र चौहान, राजकुमार गर्ग, केवल शर्मा, रमेश, सुशील ठाकुर, मनोज ,जितेंदर, डॉक्टर उत्तम ,मंजू गुप्ता, सुनील ,रवि गोयल ,गौरव ,रतन, शंकर, विरेंद्र आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed