फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Refuse to drink alcohol do not know in return such punishment

उठाओ शराब का गिलास नहीं तो खाओ गोली...

Thu, 14 Sep 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 14 Sep 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
Refuse to drink alcohol do not know in return such punishment
डेमो पिक
उसे क्या पता था कि शराब पीने से मना करने पर उसे ऐसी सजा मिलेगी। ऐसी मुसीबत उसके पीछे लगी थी जिससे उसकी जान पर बन आई...
विज्ञापन

 

Refuse to drink alcohol do not know in return such punishment
डेमो पिक

नई दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में शराब पीने से इंकार करने पर एक युवक के पेट में गोली मार दी गई। पेट में गोली लगने के बाद पीड़ित नौशाद (28) ने घायल होने के बाद खुद ही पीसीआर कॉल की। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

पुलिस की पूछताछ में नौशाद ने अपने जानकार दिलशाद व अन्यों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। नौशाद ने बताया है कि दिलशाद उस पर शराब पीने के लिए दबाव बना रहा था। मना करने पर उसे गोली मार दी गई। पुलिस नौशाद से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
 

पुलिस के मुताबिक नौशाद परिवार के साथ कच्ची खजूरी मं रहता है। यह प्राइवेट नौकरी करता है। मंगलवार देर रात को उसका जानकार दिलशाद बातचीत के बहाने उसे बुलाकर पांचवे पुश्ते न्यू उस्मानपुर ले आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Refuse to drink alcohol do not know in return such punishment
demo pic

यहां दोनों एक अन्य युवक के साथ बैठकर बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान दिलशाद नौशाद से शराब पीने के लिए कहने लगा। मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इसी दौरान दिलशाद ने पांच-छह युवकों को बुला लिया।

 

एक युवक ने नौशाद के पेट में गोली मार दी और फरार हो गए। घायल होने के बाद खुद ही किसी तरह नौशाद ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

- वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार
- पीड़ित ने घायल होने के बाद खुद ही पीसीआर कॉल कर मांगी मदद       
- पीसीआर कर्मियों ने युवक को कराया जीटीबी अस्पताल में भर्ती 
- वारदात में पीड़ित का एक जानकार युवक भी शामिल, पुलिस को आशंका आपसी रंजिश की वजह से मारी गई गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed