{"_id":"5dae28ce55b3be2ee85b77fbae6d9c15","slug":"rdc-tire-business-in-mysterious-circumstances-kidnapped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरडीसी से रहस्यमय हालात में टायर कारोबारी ‘अगवा’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरडीसी से रहस्यमय हालात में टायर कारोबारी ‘अगवा’
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 07 May 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टायर और ट्रांसपोर्ट कारोबारी विवेक त्यागी (32) मंगलवार रात आरडीसी से रहस्यमय हालात में लापता हो गए। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। वे बीजेपी नेता और ट्रांसपोर्टर मूलचंद त्यागी के भतीजे हैं।
रात नौ बजे वे घर से निकले थे। पुलिस को उनकी कार रात पौने 12 बजे लावारिस हालत में कोठी से 500 मीटर दूर आरडीसी में ही खड़ी मिली।
सिहानी गांव निवासी टायर कारोबारी विवेक त्यागी पुत्र तेजपाल आरडीसी-156 में रहते हैं। उनका नया बस अड्डा पर टायर केयर के नाम से शोरूम है। मंगलवार देर शाम विवेक शोरूम से घर लौटे।
मूलचंद त्यागी ने बताया कि रात करीब नौ बजे विवेक मोबाइल पर बात करते हुए कार से घर से निकले थे। लाइसेंसी पिस्टल भी उसके पास थी। रात करीब पौने 11 बजे तक वापस नहीं लौटे तो पत्नी ने कॉल की तो उसने कहा थोड़ी देर में घर पहुंच जाएगा, खाना तैयार रखना।
विज्ञापन
इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। रात करीब पौने 12 बजे एसएचओ कविनगर अवनीश गौतम आरडीसी में गश्त कर रहे थे। होटल मेला प्लाजा के पास बिजलीघर रोड पर विवेक की कार लावारिस मिली।
तलाशी लेने पर विवेक का डीएल मिला। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों को शक है कि किसी जानकार ने विवेक का अपहरण कर लिया है। सीओ द्वितीय ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।
पुलिस बोली-नहीं हुआ अपहरण
एसएचओ ने बताया कि विवेक के मोबाइल की लोकेशन गाजियाबाद से बाहर की आ रही है। उस कॉल का भी पता लगाया गया है, जिसे सुनते हुए विवेक घर से बाहर गया था।
कॉल उसके ‘जानकार’ ने की थी। दोनों की मोबाइल लोकेशन एक ही आ रही है। एसएचओ का कहना है कि परिस्थितियों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि विवेक का अपहरण नहीं हुआ है, वह खुदे गया है। जल्द उसे बरामद कर लिया जाएगा।
युवक लापता, अपहरण का अंदेशा
इस्लामनगर निवासी सलीम रहस्यमय हालाता में लापता हो गया है। वह कॉस्मेटिक्स का सामान बेचता है। परिजन ने उसके दोस्त पर अपहरण का शक जाहिर किया है।
आरोप है कि 2 मई की रात को दोस्त घर पर एक साथी के साथ आया और सलीम को बाइक पर बैठाकर ले गया, जिसके बाद से वह गायब है।
बुधवार को एसपी सिटी कार्यालय पर प्रदर्शन कर सलीम के परिजनों ने उसकी सकुशल बरामदगी की मांग की। परिजनों का दावा है कि सलीम को उसका दोस्त सिहानी गेट थानाक्षेत्र के एक होटल में लेकर गया, शराब पिलाई और उसके साथ मारपीट की।
सलीम इस्लामनगर निवासी रहमत अली का बेटा है। सलीम के दोस्त के घर पूछताछ की तो पता चला कि वह बाहर है। पुलिस जांच कर रही है।
मासूम लापता
डासना से चार साल का मासूम लापता हो गया है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। डासना वार्ड नंबर -14 निवासी अब्दुल गफूर सात बच्चों और पत्नी जीनत के साथ रहते हैं।
घर से ढाई सौ मीटर दूरी पर अब्दुल की मिठाई की दुकान है। अब्दुल ने शाम को बेटे को घर भेजा था रास्ते में अदनान गायब हो गया।