स्कॉर्पियों में भरकर ले जा रहा था दुर्लभ नस्ल के सांप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीआर में भी सांपों की तस्करी का धंधा जोर-शोर से चल रहा है। बार-बार कार्रवाई करने के बावजूद तस्करी करने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
दुर्लभ सांपों की तस्करी के मामले में पुलिस ने एक सपेरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी सपेरा सांपों को स्कॉर्पियो में भरकर फरीदाबाद से नोएडा ले जा रहा था।
पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली और उसने तुरंत एक्शन लिया। पुलिस कार्रवाई में आरोपी सपेरा रंगे हाथ पकड़ा गया।
स्कॉर्पियो में मिले दुर्लभ सांप
दुर्लभ श्रेणी के सांपों की तस्करी करते एक सपेरे को सोमवार रात सेक्टर-39 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो दोमुंहा सांप और एक घोड़ा पछाड़ सांप बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार सोमवार रात ओखला बैराज के पास थाना 39 पुलिस ने चेकिंग के दौरान दिल्ली की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया।
स्कॉर्पियो न रोकने पर पुलिस ने पीछा कर उसे रुकवाया और पप्पू नाथ ग्राम भोपाली, खानपुर, जिला फरीदाबाद को पकड़ लिया। इस दौरान स्कॉर्पियो की पिछली सीट पर एक टोकरी में तीन जिंदा सांप बरामद किए।
सांपों की नस्ल हो रही है गायब
बरामद किए गए सांपों में से दो दुर्लभ नस्ल के दोमुंहा सांप थे। वहीं, एक घोड़ा पछाड़ सांप भी बरामद किया गया। पप्पू नाथ फरीदाबाद से सांपों को बेचने नोएडा ला रहा था।
पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को जिला न्यायालय में पेश किया। वहीं, न्यायालय द्वारा वन विभाग को सांपों को सूरजपुर के वेटलैंड क्षेत्र में छोड़ने का आदेश दिया गया।