फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape with two child in puarvas colony

घर में टॉयलेट न होने का नतीजा इन दो बच्चियों ने ऐसे भुगता

Wed, 22 Feb 2017 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Feb 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
rape with two child in puarvas colony
demo pic

केएन काटजू थाना के पुनर्वास कॉलोनी में रहने वाली सात और चार साल की बच्चियों के साथ सोमवार दोपहर दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। घटना के समय दोनों बच्ची खुले में शौच करने गई थी। बदहवास हालत में घर लौटने पर बच्चियों के परिजनों को घटना की जानकारी मिली।

विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया, जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश में जुट गई है। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों बच्ची सेक्टर-26 रोहिणी स्थित पुनर्वास कॉलोनी में अपने परिजनों के साथ रहती हैं। सात साल की बच्ची के पिता एक दुकान पर काम करते हैं और मां भी कामकाजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं चार साल की बच्ची के पिता का दुकान है और मां घरेलू हैं। सात वर्षीय बच्ची पुनर्वास कॉलोनी के पास स्थित सरकारी स्कूल की पहली कक्षा में पढ़ती है। सोमवार दोपहर स्कूल से घर पहुंची। बैग घर में रखने के बाद पड़ोस की चार साल की बच्ची को लेकर शौच के लिए मैदान में गई। 

कॉलोनी में एक दो ही शौचालय होने की वजह से ज्यादातर लोग शौच के लिए मैदान में ही जाते हैं। वहां दोनों बच्चियों के साथ अज्ञात लोगों ने जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।


बच्चियों के निजी अंगों में गंभीर चोट है। सात साल की बच्ची के साथ मारपीट भी की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर सड़क बनाने का काम किया जा रहा है। पुलिस ने वहां कुछ मजदूरों से पूछताछ कर संदिग्ध की जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed