{"_id":"0c44b46773eab01ff016ee126f9f6676","slug":"rape-with-minor-girl-after-showing-her-blue-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लू फिल्म दिखाकर 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लू फिल्म दिखाकर 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Feb 2014 01:34 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली के जगतपुरी में मोबाइल पर ब्लू फिल्म दिखाकर 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले राजेश (28) और उसकी पत्नी प्रेमलता (25) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि पति के कहने पर प्रेमलता बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले आई और इसके बाद राजेश ने वारदात को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें:ड्राइवर के साथ लिव इन में रहती थी, पति ने मारी गोली
विज्ञापन
सोमवार को दोनों आरोपियों को कड़कड़डूमा अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक सलमा (बदला हुआ नाम) के पड़ोस में राजेश और प्रेमलता किराए के मकान में रहते हैं। राजेश पेशे से कार चालक है। रविवार शाम बच्ची घर के पास खेल रही थी। इस बीच प्रेमलता ने सलमा को अपने कमरे पर बुला लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नानी के लिव पार्टनर ने 9 साल की बच्ची से किया रेप
आरोप है कि वहां राजेश ने उसे जान से मारने की धमकी की और अपने मोबाइल पर ब्लू फिल्म दिखाकर दुष्कर्म किया। वारदात के समय प्रेमलता वहीं मौजूद थी। आरोपी ने धमकाने के बाद बच्ची को छोड़ दिया।
सलमा ने अपनी मां को सारी बात बताई। आरोपियों ने सलमा की मां को भी धमकी दी। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सलमा का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया।