फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape with girl after giving lift

लिफ्ट देकर छात्रा से किया दुष्कर्म, विडियो बनाने के साथ दी जान से मारने की धमकी

Fri, 20 May 2016 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 20 May 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
rape with girl after giving lift
rape

गुडग़ांव के फर्रुखनगर बस स्टैंड पर वाहन के इंतजार में खड़ी छात्रा को लिफ्ट देने के नाम पर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन

 

छात्रा का आरोप है उसके साथ बलात्कार किया बल्कि उसकी फिल्म भी तैयार कर जान से मारने की धमकी दी है। फर्रुखनगर थाना पुलिस जाहिदपुर के रहने वाले अनिल नामक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन


मूल रूप से झज्जर की रहने वाली 20 साल की युवती गुडग़ांव के निजी कॉलेज में पढ़ाई करती है। बताया जाता है कि दो दिन पहले वह अपने घर जाने के लिए फर्रूखनगर बस स्टैंड पर गई। कोई बस नहीं मिलने पर वह बस स्टैंड पर ही खड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया

rape with girl after giving lift
rape demo

पुलिस के अनुसार युवती ने अपनी शिकायत में बताया है कि इस दौरान एक युवक गाड़ी लेकर आया और पूछा कि उसे कहां जाना है। लड़की से बातचीत करने के दौरान युवक ने लड़की से कहा कि वह उसे झज्जर छोड़ देगा।

युवती ने शिकायत में बताया है कि युवक ने अपना नाम अनिल बताया था। आरोप है कि आरोपी किसी सुनसान जगह पर गाड़ी खड़ी कर दी और युवती को जबरन एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इसके बारे में किसी को न बताने की धमकी दी।

युवती का यह भी आरोप है कि युवक ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। इस बाबत युवती ने वीरवार को पुलिस में जाकर शिकायत दी। पुलिस छात्रा का मेडिकल चेकअप कराने के साथ अदालत में बयान दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed