{"_id":"5974e05e4f1c1b03418b46c7","slug":"rape-with-former-air-hostess-and-mba-student-by-drinking-intoxicants","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीए की छात्रा से 3 माह तक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था सपा नेता का बेटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमबीए की छात्रा से 3 माह तक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था सपा नेता का बेटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में लॉ के छात्र ने नशीला पदार्थ पिलाकर पूर्व एयर होस्टेस व एमबीए की छात्रा से दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना ली। उसे वायरल करने की धमकी देकर तीन माह तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के एसपी से शिकायत करने के बाद सेक्टर-39 पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी को एक सपा नेता का बेटा बताया जा रहा है। फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
मूलत: बहराइच जिले की युवती दिल्ली की एक कंपनी में एयर होस्टेस थी। उसने एमबीए करने के लिए नौकरी छोड़ दी। वह सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र के एक सेक्टर में रहकर पढ़ाई करने लगी। उसके साथ उसका छोटा भाई भी रहता है। करीब तीन माह पहले उसे कॉलेज में नोएडा के सेक्टर-45 निवासी एक सपा नेता के बेटे से रास्ते में मुलाकात हुई।
वह लॉ की पढ़ाई कर रहा है। दोस्ती के बाद उसे पता चला कि युवक भी उसी सेक्टर में रहता है। इसके बाद आरोपी उसके घर आने-जाने लगा। अप्रैल में एक शाम को युवक उनके घर पर उसके छोटे भाई के साथ बैठा था और उसके छोटे भाई को कोल्ड ड्रिंक पिला रहा था। जब वह घर पहुंची तो उसे भी कोल्डड्रिंक पीने की जिद की।
विज्ञापन
कोल्डड्रिंक पीकर दोनों बहन-भाई बेहोश हो गए। इसका लाभ उठाकर आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना ली। सुबह जब छात्रा को होश आया तो उसने फोन कर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। मगर आरोपी ने धमकी दी कि उसने दुष्कर्म की वीडियो बना ली है और पुलिस से शिकायत की तो वीडियो को वायरल कर देगा।
बदनामी के डर से छात्रा ने यह बात किसी को नहीं बताई और वहां से घर छोड़कर सेक्टर-27 शिफ्ट हो गई। मगर आरोपी वहां पर भी उसका पीछा नहीं छोड़ा और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 3 माह तक दुष्कर्म करता रहा। छात्रा ने उसके पिता (सपा नेता) से भी शिकायत की, मगर उन्होंने भी उसे ही डांट दिया। तंग आकर उसने अपने परिजनों को सारी घटना बता दी। उसके बाद परिजन 22 जुलाई को एसपी देहात सुनिति से मिले। उनके निर्देश पर सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।