फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape with a sleeping girl in park

सोती हुई बच्ची को पार्क में ले जाकर किया रेप

Thu, 17 Apr 2014 11:08 PM IST
Updated Thu, 17 Apr 2014 11:08 PM IST
विज्ञापन
rape with a sleeping girl in park

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली हुई है। दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में सात साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पार्क के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक की तस्वीर कैद हुई है। पुलिस को शक है कि उसी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है।

देशबंधु गुप्ता थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

परिजनों के साथ सो रही थी बच्ची

rape with a sleeping girl in park

पुलिस के अनुसार अजमल खां पार्क के पास एक परिवार सड़क के किनारे रहता है। मजदूरी करने वाला यह परिवार रात को सड़क के किनारे ही सो जाता है। बुधवार रात पूरा परिवार सो रहा था।

देर रात अज्ञात युवक उनके पास आया और परिजनों के पास सो रही सात साल की बच्ची को उठाकर अजमल खां पार्क में ले गया। जहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुली। उन लोगों ने बच्ची को गायब पाया।

रोने की आवाज सुनकर दौड़ते-भागते परिजन पार्क में पहुंचे। जहां परिजनों ने बच्ची को खून से लथपथ पाया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

rape with a sleeping girl in park

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि पार्क के पास लगे सीसीटीवी में एक संदिग्ध युवक की तस्वीर कैद हुई है। जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

आरोपी, सो रही बच्ची को अगवा कर पार्क में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed