फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rape in delhi-noida-faridabad

किराये का रूम देखने गई युवती से मकान में रेप!

Mon, 15 Dec 2014 11:55 PM IST
Updated Mon, 15 Dec 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
Rape in delhi-noida-faridabad

नोएडा के अट्टा में रविवार शाम किराये पर कमरा देखने आई युवती ने मकान मालिक पर रेप का आरोप लगाया। युवती की शिकायत पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है। मूलरूप से बुलंदशहर निवासी 21 वर्षीय लड़की ने पुलिस को बताया कि वह किराये पर कमरा लेने के लिए एक घर में गई।
विज्ञापन


कमरा दिखाने के बाद मकान मालिक ने बहाना बनाकर युवती को ऑफिस में ले गया और मारपीट कर रेप किया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

किराये पर रहने वाले युवक ने लूटी छात्रा की अस्मत

Rape in delhi-noida-faridabad

दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में नौंवी कक्षा की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में 19 साल के आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर छात्रा को बरामद कर लिया है। इसी 8 दिसंबर को आरोपी ने छात्रा को अगवा कर लिया था। उसके बाद से लगातार डरा धमका कर दुष्कर्म कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक सपना (14) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ न्यू अशोक नगर में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में नौंवी कक्षा की छात्रा है। गत 8 दिसंबर को अचानक वह गायब हो गई। परिवार ने तलाश करने के बाद 9 दिसंबर को सपना के अपहरण का मामला न्यू अशोक नगर में दर्ज कराया। परिवार ने एक युवक पर अपहरण का शक जताया था।

पुलिस ने उससे पूछताछ की आरोप गलत निकले। इस बीच पुलिस ने परिवार की शिकायत पर दिनेश नामक युवक की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी को रविवार को दबोच लिया। सपना भी उसके पास से बरामद गई।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ड्राइवर की नौकरी करने वाला दिनेश सपना के यहां किराये पर रहता था। 30 नवंबर को उसने कमरा खाली किया था। इसके बाद वह बहला-फुसलाकर सपना को रघुवीर नगर ले गया, जहां आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

अबोध बच्ची के साथ दुष्कर्म

Rape in delhi-noida-faridabad

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित मुजेसर थाना क्षेत्र में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह और उसका पति क्षेत्र में ही किराये के एक मकान में रहते हैं। उसी मकान के अन्य कमरों में दूसरे मजदूर और विभिन्न कंपनियों में काम करने वाले रहते हैं।

रविवार की रात उसकी बेटी घर के बाहर बरामदे में खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले रनजीत ने उसकी बेटी को बरामदे से उठा लिया। महिला ने बताया कि जब वह रनजीत के कमरे में गई तो बच्ची वहां रो रही थी।

वह बच्ची को अस्पताल ले गई तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई। मामले की जांच अधिकारी एसआई सवीता ने बताया कि आरोपी बल्लभगढ़ में ही एक अन्य जगह भी किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed