8 साल के बच्चे ने किया छात्रा से रेप!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के मसूरी में चौथी क्लास की छात्रा से रेप के मामले में नया मोड़ आ गया है। एसएचओ वीरेंद्र यादव ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि आरोपी छात्र चौथी क्लास का नहीं, बल्कि दूसरी कक्षा का छात्र है।
उसकी उम्र भी 12 नहीं, बल्कि करीब आठ साल है। बुधवार को पुलिस उसके बयान लेनी पहुंची तो उसने पुलिस को एबीसीडी और पहाड़े सुनाए। बच्चे से मिलने के बाद पुलिस के ये गले नहीं उतर रहा है कि उसने बच्ची से रेप किया होगा। लेकिन दूसरी तरफ पुलिस की परेशानी ये भी है कि बच्ची भी मासूम है और वह भी हेरफेर करबयान नहीं दे सकती है।
अब पुलिस कई और बिंदुओं पर भी मामले की जांच कर रही है। छात्रा का संयुक्त जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसके प्राइवेट पार्ट में जख्म है।
उसके परिजनों का कहना है कि छात्रा ने उन्हें उसी छात्र के बारे में बताया था कि स्कूल के पास उसने उसके साथ गंदी हरकत की है। इसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जबकि बच्चे के परिजन उसे बेकुसूर बता रहे हैं। बच्चे के पिता बिजली मैकेनिक है।
बच्ची के प्राइवेट पार्ट में हुआ था दर्द
छात्रा से रेप के मामले की जांच में जुटी पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं इस मामले में किसी बड़ी क्लास के छात्र का हाथ तो नहीं? या फिर बच्ची के प्राइवेट पार्ट में कोई चीज तो नहीं डाली गई?
एसएचओ ने बताया कि रेप की पुष्टि के लिए स्लाइड रिपोर्ट तैयार कराकर जांच को भेजी गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही रेप की पुष्टि हो पाएगी।
मंगलवार को चौथी क्लास की छात्रा (8) से रेप का मामला प्रकाश में आया था। बच्ची और उसके परिजनों का आरोप था कि उसी की क्लास के 12 वर्षीय छात्र ने स्कूल में रेप किया। घटना 27 या 28 जुलाई की बताई जा रही है। बच्ची के प्राइवेट पार्ट और पेट में दर्द हुआ तो घटना का पता चला था। इस बाबत मसूरी थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
पैरेंट्स से उसने बताया कि शनिवार को स्कूल में उसी के क्लास का एक छात्र उसे बहला-फुसलाकर स्कूल के पास ही एक जगह ले गया था और उसके साथ गंदी हरकत (रेप) की थी। बच्ची को लेकर परिजन थाने पहुंचे।
रेप और पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। बच्ची को मेडिकल के लिए संयुक्त जिला अस्पताल ले जाया गया। एसएचओ ने बताया कि बच्ची के पिता हेयर ड्रेसर हैं। पत्नी छोड़कर जा चुकी है। बच्ची अपनी फूफी के पास रहती है। पिता नशे का आदी है।