{"_id":"57698bcf4f1c1bcb63b4825f","slug":"rape-by-swindle-been-married-registered-a-case-against-five","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, पांच के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, पांच के खिलाफ मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 22 Jun 2016 03:36 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवती के बयान पर थाना पटौदी पुलिस ने राजस्थान के पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पटौदी खंड के एक गांव से एक युवती पिछले वर्ष 25 नवंबर को राजस्थान के अलवर जिले के एक गांव के रहने वाले प्रदीप के साथ चली गई थी।
विज्ञापन
युवती के मां-बाप ने इस बारे में पटौदी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। लेकिन बाद में युवती ने न्यायालय में बयान दे दिया था कि वह उसी व्यक्ति के साथ रहना चाहती है।
विज्ञापन
अब उसी युवती ने पटौदी थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उक्त व्यक्ति उसे शादी का झांसा देकर ले गया था परंतु बाद में उसे पता लगा कि वह पहले से ही शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है।
विज्ञापन
युवती ने आरोप लगाया है कि उसे कमरे में बंद कर रखा गया। प्रदीप, उसका भाई अनूप व जोगेंद्र, चाचा संदीप और पिता भीम सिंह उसका शारीरिक शोषण करते रहे। वह गर्भवती भी हो गई है, पटौदी थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म व मार-पीट का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।