फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape and molestation charges on haryana police asi

दारोगा ने घर में घुसकर किया रेप का प्रयास

Fri, 18 Apr 2014 01:39 AM IST
Updated Fri, 18 Apr 2014 01:39 AM IST
विज्ञापन
rape and molestation charges on haryana police asi

महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों और अपराधों को रोकने का दम भरने वाली पुलिस ही जब उनकी इज्जत लूटने पर आमदा है तो उनकी रक्षा कैसे होगी?

विज्ञापन


एक रिश्तेदार के घर गए हरियाणा पुलिस के एक एएसआई ने पड़ोस में रहने वाली महिला के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया।

आरोपी ने जबरदस्ती तो महिला ने शोर मचा दिया और आसपास के लोग जमा हो गए और उन्होंने आरोपी दारोगा को पकड़ लिया।

देर रात घर में घुसा

rape and molestation charges on haryana police asi

पटौदी के तेलपुरी गांव की रहने वाली एक महिला ने बुधवार की रात को पटौदी थाना पुलिस को दिए बयान में बताया कि धारुहेड़ा का रहने वाला मनोज कुमार अपने किसी रिश्तेदार के घर आया हुआ था।

रात में मौका देखकर वह महिला के घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि आरोपी रेवाड़ी पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायियक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल ‌डिटेल से खुलेगा राज!

rape and molestation charges on haryana police asi

पटौदी थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आरोपी एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। वह कहां पर तैनात है और यहां पर किसके घर आया करता था, इसकी भी जांच चल रही है।

पुलिस आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवा रही है। जिससे उसे अन्य बातों की भी जानकारी होने की उम्मीद है।

घटना के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed